माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी तेजी पर, तीन माह में 400 ब्लॉक होंगे नीलाम

भारत सरकार के एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी तरीके

माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी तेजी पर, तीन माह में 400 ब्लॉक होंगे नीलाम

राजस्थान में माइनिंग सेक्टर को गति देते हुए दिसंबर महीने में 230 माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने मंगलवार को सचिवालय में मेजर व माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

जयपुर। राजस्थान में माइनिंग सेक्टर को गति देते हुए दिसंबर महीने में 230 माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने मंगलवार को सचिवालय में मेजर व माइनर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने आगामी तीन महीनों में करीब 400 माइनर मिनरल प्लॉटों को नीलाम करने का एक्शन प्लान तैयार किया है। रविकान्त ने निर्देश दिए कि फील्ड मशीनरी को सक्रिय करते हुए डेलिनियेशन से लेकर नीलामी पूर्व की सभी तैयारियां मिशन मोड में पूरी की जाएं। उन्होंने बताया कि सभी नीलामी प्रक्रियाएं भारत सरकार के एमएसटीसी प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार समयबद्ध नीलामी पर जोर देते रहे हैं, जिससे अवैध खनन पर रोक लगे, वैध खनन को बढ़ावा मिले और राज्य में निवेश व रोजगार के अवसर बढ़ें। इससे राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। माइनिंग निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि दिसंबर में 104 ब्लॉकों की नीलामी के लिए एनआईबी जारी की जा चुकी है, जबकि 126 ब्लॉकों की एनआईबी इसी सप्ताह जारी की जाएगी। बैठक में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत, विजिलेंस अधिकारी प्रताप मीणा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी