जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ आगाज, कलाकार सुप्रिया ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कंपोजर सुप्रिया नागराजन की प्रस्तुति से हुई 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ आगाज, कलाकार सुप्रिया ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत गुरुवार की सुबह के संगीत में कर्नाटक म्यूजिक की सिंगर कंपोजर सुप्रिया नागराजन की प्रस्तुति से हुई।

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन की शुरुआत गुरुवार की सुबह के संगीत में कर्नाटक म्यूजिक की सिंगर कंपोजर सुप्रिया नागराजन की प्रस्तुति से हुई। म्यूजिकल बैंड मानसमित्रा की संस्थापक सुप्रिया की यह पहली सोलो प्रस्तुति रहीं जो उन्होंने पहली बार की है। 

उन्होंने मीरा की रचना करुणा सुनो श्याम मोरी, मैं तो होई रही चेरी तोरी..., सुनाई तो बिना किसी वाद्य के भी उनका सुरीले सुर की पवित्रता से समूचा माहौल गूंज उठा। इसके बाद कबीर की रचना गुरु कृपा जिन पाई मेरे भाई, राम विचारित सुझत नाहीं.....की प्रस्तुति दी। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत राग भैरवी में कंपोज राम स्तुति श्राम कोदंड से की। सुबह के शांत वातावरण में उनकी मधुर आवाज ने भक्ति की रसधार बहा दी। उनकी दूसरी प्रस्तुति कर्नाटक संगीत में लयबद्ध शंकर स्तुति रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़ रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़
रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत बढ़त बनाई। लखनऊ में दूसरे दिन स्टंप तक...
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत