वायदा बाजार की नरमी के असर से चांदी तीन सौ रुपए और सोना सौ रुपए सस्ता
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
वायदा बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज हुई।
जयपुर। वायदा बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। चांदी 300 रुपए कम होकर 95,100 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 100 रुपए फिसलकर 84,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 100 रुपए टूटकर 79,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार अनुमानित भाव :
चांदी 95,100
शुद्ध सोना 84,300
जेवराती सोना 79,000
18 कैरेट 66,000
14 कैरेट 52,800
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Apr 2026 17:55:45
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...

Comment List