दो साल में शराब से 1,380 करोड़ का सरचार्ज वसूला, गौशालाओं को दो साल में 2,338 करोड़ की सहायता राशि जारी

स्टांप ड्यूटी तथा आबकारी सरचार्ज दोनों से प्राप्त आय सम्मिलित

दो साल में शराब से 1,380 करोड़ का सरचार्ज वसूला, गौशालाओं को दो साल में 2,338 करोड़ की सहायता राशि जारी

राज्य सरकार ने विक्रय की जाने वाली विदेशी मदिरा, भारत निर्मित विदेशी मदिरा, देशी मदिरा और बीयर की बिक्री पर देय सरचार्ज के पेटे गत दो साल में 1380 करोड़ का राजस्व वसूला हैं। दूसरी ओर सरकार ने गौशालाओं को दो साल में 2338 करोड़ की सहायता राशि जारी की हैं।

जयपुर। राज्य सरकार ने विक्रय की जाने वाली विदेशी मदिरा, भारत निर्मित विदेशी मदिरा, देशी मदिरा और बीयर की बिक्री पर देय सरचार्ज के पेटे गत दो साल में 1380 करोड़ का राजस्व वसूला हैं। दूसरी ओर सरकार ने गौशालाओं को दो साल में 2338 करोड़ की सहायता राशि जारी की हैं। विधायक की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्य सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023-24 में आबकारी सरचार्ज से करीब 631 करोड़ और 2024-25 में लगभग 750 करोड़ रुपए की आय हुई। यानी कुल मिलाकर 1380 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई। हालांकि नशामुक्ति के लिए किसी प्रकार की राशि सरचार्ज के रूप में प्राप्त नहीं हुई हैं।

विगत दो वर्षों में पंजीकृत गौशालाओं व गौवंश को बचाने के लिए आबकारी सररचार्ज से प्राप्त राशि तथा गौशालाओं को 2338 करोड़ की सहायता राशि जारी की गई हैं। गौसंरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 संशोधित 2021 के अन्तर्गत गठित निधि से पात्र गौशालाओं को सहायता राशि दी जाती हैं, जिसमें स्टांप ड्यूटी तथा आबकारी सरचार्ज दोनों से प्राप्त आय सम्मिलित होती हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:38 बजे।
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट