नई नियुक्ति पर एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलेगा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

पुराने एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ जारी नहीं

नई नियुक्ति पर एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिलेगा, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

आदेश के अनुसार ऐसे मामलों में नए पद पर वेतन निर्धारण से पहले एडवांस इंक्रीमेंट की राशि घटाई जाएगी और उसके बाद राजस्थान सेवा नियमों के तहत अंतिम वेतन संरक्षण। वित्त विभाग ने कहा कि मेडिकल, शिक्षा, आयुष और न्यायालयों के कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर विशेष परिस्थितियों में एडवांस इंक्रीमेंट।

जयपुर। राज्य सरकार ने उच्च योग्यता या विशेष सेवाओं के आधार पर दिए जाने वाले एडवांस इंक्रीमेंट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। वित्त विभाग (नियम प्रभाग) ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों को पूर्व में उच्च शैक्षणिक योग्यता अथवा कठिन प्रकृति की सेवाओं के कारण एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ मिला था, वे यदि नई नियुक्ति के जरिए किसी अन्य विभाग या पद पर जाते हैं, जहां ऐसी योग्यता आवश्यक नहीं है या कार्य सामान्य प्रकृति का है, तो उन्हें पुराने एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ जारी नहीं रहेगा।

आदेश के अनुसार ऐसे मामलों में नए पद पर वेतन निर्धारण से पहले एडवांस इंक्रीमेंट की राशि घटाई जाएगी और उसके बाद राजस्थान सेवा नियमों के तहत अंतिम वेतन संरक्षण किया जाएगा। वित्त विभाग ने कहा कि मेडिकल, शिक्षा, आयुष और न्यायालयों के कर्मचारियों को अलग-अलग समय पर विशेष परिस्थितियों में एडवांस इंक्रीमेंट दिए गए थे। वहीं अधीनस्थ न्यायालयों और हाईकोर्ट के कर्मचारियों को कठिन कार्यप्रकृति के आधार पर यह लाभ मिला था। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश से पहले जिन मामलों का निस्तारण हो चुका है, उन्हें दोबारा नहीं खोला जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
भीषण गर्मी से जूझ रहे पर्यटकों के लिए RTDC होटल गंगौर ने एक शानदार पहल की है। होटल अब मेहमानों...
योगी सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, मायावती ने कहा- मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना सत्तारूढ़ दल का आंतरिक राजनीतिक विषय
सहकारिता विभाग के शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का किया निरीक्षण
ईरान के साथ युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा जब तक परमाणु मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता : पीएम नेतन्याहू
अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर तीखा प्रहार: राज्य में हिंसा को राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा इस्तेमाल, खेजुरी आगजनी में शामिल होने का लगाया आरोप
खाद्य तेल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील का स्वागत, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
शिक्षा के विकास में श्याम धणी इंडस्ट्रीज का बड़ा योगदान, 20 लाख की नई लाइब्रेरी का शिलान्यास