लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कल से बदलेगा मौसम

बीकानेर, चूरू, टोंक, श्रीगंगानगर, फलौदी, जैसलमेर में दिनभर चले लू के बवंडर

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कल से बदलेगा मौसम

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43 और रात का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 2 और 3.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चले लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही। देर शाम तक हवा में गर्मी का अहसास बना रहा। देर रात तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि 23 मई से आंधी- बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। राज्य में रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान चूरू में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43 और रात का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 2 और 3.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

दिन का तापमान
अजमेर 42.1, भीलवाड़ा 42.4, टोंक 45.6, पिलानी 44.5, सीकर 42.0, कोटा 44.6, चित्तौड़गढ़ 43.1, उदयपुर 41.0, बाड़मेर 43.2, जैसलमेर 44, जोधपुर 42, फलौदी 44.4, बीकानेर 45.5, चूरू 45.6 डिग्री दिन में पारा दर्ज हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी  राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी 
राजस्थान विधानसभा में विकास चौधरी ने किशनगढ़ में यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाया। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि...
रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार 
स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पीएम मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर