व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार

पीड़ित को बकाया राशि का नोटिस

व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार
व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के इनामी आरोपी कैलाश पूनिया निवासी कालवाड़ को गिरफ्तार। आरोपी पर 7500 रुपए का इनाम घोषित था।

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के इनामी आरोपी कैलाश पूनिया (35) निवासी कालवाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 7500 रुपए का इनाम घोषित था। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि जोबनेर निवासी महावीर सिंह नाथावत ने रिपोर्ट दी कि ट्रैक्टर लोन के लिए आरोपी सुभाष घासल, कैलाश पूनिया और आयुषी पारीक ने एचडीएफसी बैंक के खाली चेक और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए।

बाद में सिविल स्कोर खराब होने का बहाना बनाकर आवेदन निरस्त होने की बात कही गई। पीड़ित को एक फाइनेंस कंपनी से 32 हजार 556 रुपए की बकाया राशि का नोटिस मिला, तब पता चला कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से खुद लोन उठा लिया। करधनी थाना पुलिस की विशेष टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कैलाश पूनिया को 8 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
अमेरिका ने सूडान गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों और संस्थाओं पर प्रतिबंध...
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम