पैक्स कम्प्यूटराइजेशन काम की धीमी गति, अब तक 5,154 पैक्स ही हो सकी गो-लाइव

सहकारिता विभाग ने अधिकारियों को तेजी लाने के दिए निर्देश

पैक्स कम्प्यूटराइजेशन काम की धीमी गति, अब तक 5,154 पैक्स ही हो सकी गो-लाइव

साथ ही, वास्तविक डेटा और एनसीडी पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के बीच अंतर को दूर करने के लिए हाल ही में गठित पैक्स का तत्काल रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

जयपुर। पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियों) के कम्प्यूटराइजेशन के कार्य में गति लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 5,154 पैक्स गो-लाइव हो चुकी हैं, लेकिन काम की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए सहकारिता विभाग ने इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गो-लाइव हो चुकी पैक्स को जल्द से जल्द हैंड-होल्डिंग सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, वास्तविक डेटा और एनसीडी पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के बीच अंतर को दूर करने के लिए हाल ही में गठित पैक्स का तत्काल रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

नवगठित पैक्स को फंक्शनल बनाने पर जोर दिया गया है ताकि वे शीघ्रता से अपनी सेवाएं शुरू कर सकें। इसके अतिरिक्त, गो-लाइव हो चुकी सभी पैक्स की ई-ऑडिट करवाई जाएगी। अब तक 603 पैक्स की ऑनलाइन ऑडिट पूरी हो चुकी है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने और प्रक्रिया को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम साबित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत