जयपुर और अन्य जिलों के स्मारक शामिल, हवामहल स्मारक में 44 हजार से अधिक बढ़ी पर्यटक संख्या 

पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों में 3,27,619 पर्यटक आए कम

जयपुर और अन्य जिलों के स्मारक शामिल, हवामहल स्मारक में 44 हजार से अधिक बढ़ी पर्यटक संख्या 
जिलों की बात करें तो राजकीय संग्रहालय अलवर, भरतपुर, बारां, चित्तौड़गढ़, बीकानेर सहित अन्य जगह पर्यटक बढ़े हैं।

जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते प्रदेश के ऐतिहासिक किले, महलों और संग्रहालयों में सैलानियों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इस बीच पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में संरक्षित स्मारकों में साल 2023 (जनवरी से दिसम्बर) की तुलना में साल 2024 (जनवरी से दिसम्बर) में कई स्मारकों में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। साल 2023 में पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में 78 लाख 06 हजार 309 पर्यटक आए थे। वहीं, साल 2024 में इनकी संख्या 74 लाख 78 हजार 690 रह गई। यानि 3 लाख 27 हजार 619 पर्यटक कम आए। पर्यटकों ने ऑनलाइन टिकट लेने में भी कम रूचि दिखाई है। साल 2023 में जहां 12,322 देशी और 1744 विदेशी सैलानियों ने ऑनलाइन टिकट लिया था। साल 2024 में इनकी संख्या में कमी आई। इस दौरान 2,858 देशी और केवल 44 विदेशी पर्यटकों ने ऑनलाइन टिकट लेने में रूचि दिखाई। पुरातत्व विभाग के 33 मॉन्यूमेंट्स ऐसे हैं, जहां पर्यटक टिकट लेकर प्रवेश लेते हैं। साल 2024 में इनमें से करीब 22 मॉन्यूमेंट्स में देशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। करीब 11 स्मारकों में इनकी संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही 17 मॉन्यूमेंट्स पर विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। 

जयपुर में यहां बढ़े पर्यटक 
पुरातत्व विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जयपुर में हवामहल में साल 2024 में (जनवरी से दिसम्बर तक) 44 हजार से अधिक पर्यटक बढ़े हैं। ईसरलाट, सिसोदिया बाग, विद्याधर बाग में भी पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं, अन्य स्मारकों में इनकी संख्या में कमी दर्ज की गई। जयपुर से बाहर अन्य जिलों की बात करें तो राजकीय संग्रहालय अलवर, भरतपुर, बारां, चित्तौड़गढ़, बीकानेर सहित अन्य जगह पर्यटक बढ़े हैं। जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, आमेर महल में देशी पर्यटक कम हुए हैं। तो वहीं इनमें से कई जगहों पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी हुआ है।

इनका कहना
यहां पर्यटकों की संख्या में निरंतर अभिवृद्धि हो रही है। यहां द्वितीय चौक में स्थित फव्वारे, कलादीर्घा सहित अन्य चीजें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां पर्यटकों के लिए बे्रल लिपि ब्रोशर, बेबी फीडिंग रूम, रैम्प सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
-सरोजनी चंचलानी, अधीक्षक, हवामहल स्मारक 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत