आप ने भाजपा के खिलाफ जारी किया पोस्टर : वीरेन्द्र सचदेवा ने साधा निशाना, सत्ता गंवाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके केजरीवाल

लोगों को नकली वोटर बताया था 

आप ने भाजपा के खिलाफ जारी किया पोस्टर : वीरेन्द्र सचदेवा ने साधा निशाना, सत्ता गंवाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके केजरीवाल

सचदेवा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कहा कि केजरीवाल को अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनाई दे रही है, जो उनसे कह रही की दिल्ली की सत्ता अब उनसे दूर हो रही हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा के खिलाफ जारी किए गए पोस्टर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि केजरीवाल सत्ता जाने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सचदेवा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कहा कि केजरीवाल को अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनाई दे रही है, जो उनसे कह रही की दिल्ली की सत्ता अब उनसे दूर हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के शाम पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर बताया था, जिससे उनके मन का वो काला सच फिर से सामने आया,  जो पहली बार 2019 में नजर आया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जेल से बेल तो मिल गई, लेकिन उसी दिन से उनकी राजनीतिक शख्सियत खत्म हो गई है। भाजपा नेता कहा कि सत्ता खोने का बदला केजरीवाल आप दिल्ली वालों से ले रहे हैं, केजरीवाल आप भाजपा को कोस लीजिए, लेकिन प्लीज दिल्ली में तनाव ना फैलाईये, दिल्ली का विकास रोक कर, खजाना लूट कर आपने बहुत नुकसान कर दिया है। अब दिल्ली का सामुदायिक सौहार्द ना बिगाड़ो भाई।

उन्होंने कहा कि कुर्सी नाटक से सुबह जारी एक पोस्टर तक आपने गत चार माह में हर सुबह दिल्ली भाजपा को कोसा है, लेकिन केजरीवाल दिल्ली अब और यह नहीं सह पायेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आपका पोस्टर आपके चरित्र को, आपकी हताशा को दर्शाता है। भाजपा इसकी निंदा करती है और थोड़ी भी नैतिकता बची हो, तो इसको वापस लीजिए। 

उन्होंने कहा कि गत 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय की ओर से सख्त शर्तों के साथ एक कागजी मुख्यमंत्री के रूप में जेल से बाहर आये केजरीवाल ने उसी दिन इस्तीफा ना देकर अपनी राजनीतिक आत्महत्या कर ली थी। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें जनता तय करे, दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। 

Read More उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना 

 

Read More राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर