JLF के दौरान ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट  

यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए

JLF के दौरान ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट  

जवाहर सर्किल से होटल क्लार्क आमेर के बीच सर्विस लेन में आवासीय कॉलोनी में रहने वाले निवासियों के वाहनों के अलावा सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

जयपुर। होटल क्लार्क आमेर में गुरुवार से पांच दिवसीय जयपुर लिटरेचर फिस्टिवल शुरू होगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से साहित्यकार, लेखक, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की सम्भावना है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। 

पासधारी व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग श्री विहार कॉलोनी कट के पास खाली भू-खण्ड, गोकुल वाटिका के पास खाली भू-खण्ड और जवाहर सर्किल के पास जगतपुरा कट के पास खाली जमीन में होंगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों का पिक एंड ड्रॉप पॉइंट होटल क्लार्क आमेर मैन गेट रहेगा। इनके वाहन जवाहर सर्किल की तरफ  से सर्विस लेन में प्रवेश करेंगे और एसएल कट की तरफ सर्विस से निकलेगें। जवाहर सर्किल से होटल क्लार्क आमेर के बीच सर्विस लेन में आवासीय कॉलोनी में रहने वाले निवासियों के वाहनों के अलावा सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एसएल कट से होटल क्लार्क आमेर की तरफ  सर्विस लेन में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत