मंदिर से लौटते समय भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या : कुछ संदिग्ध हिरासत में, मौके पर पुलिस बल तैनात

सत्तू चौधरी हत्याकांड से नाम जुड़ा रहा

मंदिर से लौटते समय भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या : कुछ संदिग्ध हिरासत में, मौके पर पुलिस बल तैनात

मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता रोजाना की तरह बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे लेकिन लौटते वक्त हमला हो गया।

झालरापाटन।  झालरापाटन नगर के मंडावर थाना क्षेत्र में सोमवार सबह पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष  सुरेंद्र मेवाड़ा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मेवाड़ा रोज की तरह मंदिर दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मंडावर पुलिस के अनुसार मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि पिता रोजाना की तरह बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे लेकिन लौटते वक्त हमला हो गया। मेवाड़ा की हत्या की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। 

सत्तू चौधरी हत्याकांड से नाम जुड़ा रहा
गौरतलब है कि सुरेंद्र मेवाड़ा का नाम 2012 में चर्चित सत्तू चौधरी हत्याकांड से जुड़ा रहा है। वारदात को भी उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।    

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह