बिजली पोल में करंट से दो पशुओं की मौत
बरसात के कारण आया करंट
एक गाय और एक नंदी पोल के पास आए। दोनों के करंट लग गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।
झुंझुनूं। शहर के वार्ड 25 में पाटोदिया ट्रांसपोर्ट के पास बिजली के पोल में करंट आने से दो पशुओं की मौत हो गई। यहां पर बड़ा हादसा भी सकता था लेकिन पशुओं के करंट लगने के बाद तुरंत ही इलाके की बिजली को बंद करवा दिया गया। वार्ड 25 के पार्षद सूरज ने बताया कि वार्ड 24 और 25 के बीच की गली में बरसात के कारण पोल में करंट आ रहा था।
एक गाय और एक नंदी पोल के पास आए। दोनों के करंट लग गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। तुरंत ही बिजली निगम के ऑफिस में फोन किया गया और बिजली को बंद करवाया गया। पार्षद का कहना है कि ये पशु थे, लोगों में भी करंट आ सकता था। लाइनों को चेक करवाया जा रहा है। निगम की लापरवाही है, बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों पशुओं को मौके से हटाया गया है।

Comment List