Jodhpur: खदान में नहाने उतरे तीन जातरुओं की मौत

बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए जा रहे थे

Jodhpur: खदान में नहाने उतरे तीन जातरुओं की मौत

गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से तीनों डूब गए। सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए। जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया गया है।

जोधपुर। खदान में भरे पानी में डूबने से तीन जातरुओं की मौत हो गई। सभी बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में स्नान करने के लिए खान में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से तीनों डूब गए। सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए। जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया गया है। मरने वालों की पहचान सुरेश,ओमप्रकाश व हरीश के रूप में हुई। सभी पाली जिले वायद गांव के रहने वाले थे। हादसा पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना क्षेत्र के फिदूसर चौपड़ की खान में हुआ। रामदेवरा दर्शन के लिए जाते समय रास्ते में खनन क्षेत्र में पानी देखकर नहाने के लिए उतरे थे। बाबा रामदेवरा मेले में जाने के लिए रवाना हुए थे। थाना क्षेत्र के फिदूसर चौपड़ के पास खनन क्षेत्र है। यहां पानी भरा होने की वजह से कई खान बंद हैं। शाम के समय तीनों पानी देखकर नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहराई अधिक होने की वजह से तीनों डूब गए। पत्थर की खान में 15 से 20 फीट के करीब पानी भरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद गोताखोर भरत चौधरी, रामू राम, ओम प्रकाश, भरत, कानाराम, कमलेश सैन की टीम ने तीनों की बाॅडी को बाहर निकाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग