सप्त शक्ति कमान का इंटीग्रेटेड फायरिंग एक्सरसाइज सम्पन्न : मैकेनाइज्ड फोर्सेस, जमीनी हथियार प्रणाली और हवाई फायरिंग का संगम 

लड़ाकू एवं सहयोगी शाखाओं के बीच भागीदारी तथा तालमेल की सराहना

सप्त शक्ति कमान का इंटीग्रेटेड फायरिंग एक्सरसाइज सम्पन्न : मैकेनाइज्ड फोर्सेस, जमीनी हथियार प्रणाली और हवाई फायरिंग का संगम 
थार रेगिस्तान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान ने 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक इंटीग्रेटेड फायर एंड एक्सरसाइज सेंटिनल स्ट्राइक का आयोजन किया। इस अभ्यास में एकीकृत तरीके से विविध फायरिंग प्लेटफार्मों का उपयोग किया गया, जिसमें मैकेनाइज्ड फोर्सेस तथा जमीनी हथियार प्रणाली और हवाई फायरिंग शामिल थी। मल्टी-डोमेन परिस्थितियों में आधुनिक तकनीकों का उचित समावेश किया गया।

जोधपुर। थार रेगिस्तान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान ने 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक इंटीग्रेटेड फायर एंड एक्सरसाइज सेंटिनल स्ट्राइक का आयोजन किया। इस अभ्यास में एकीकृत तरीके से विविध फायरिंग प्लेटफार्मों का उपयोग किया गया, जिसमें मैकेनाइज्ड फोर्सेस तथा जमीनी हथियार प्रणाली और हवाई फायरिंग शामिल थी। इस सैन्य अभ्यास में, लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमान तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। इस युद्धाभ्यास में आधुनिक तोपखाने के हथियारों और घातक गोला-बारूद प्रणालियों द्वारा मिशन इंगेजमेंट, मैकेनाइज्ड फोर्सेस की ओर से आक्रामक जमीनी कार्रवाई और ड्रोन थ्रेट के वातावरण में जमीनी तथा हवाई प्लेटफार्मों द्वारा लाइव फायरिंग के साथ साथ काउंटर ड्रोन और सी-यूएएस ऑपरेशन शामिल थे। इसमें विभिन्न युद्ध शाखाओं के बीच व्यापक समन्वय शामिल था, जिसमें मल्टी-डोमेन परिस्थितियों में आधुनिक तकनीकों का उचित समावेश किया गया।

युद्धक्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा विभिन्न प्रतिभागियों के बीच ऑपरेटिंग इंटेलिजेंस जानकारी को साझा करने के लिए अत्याधुनिक निगरानी प्रणालियों और क्षमताओं की पुष्टि की गई। अटैक हेलीकॉप्टर, तोपें, अजेय (टी -72 टैंक) और बीएमपी जैसे अनेक फोर्स मल्टीप्लायर तथा बहुउपयोगी एवं स्वदेशी रूप से निर्मित लंबी-रेंज हवाई एवं जमीनी प्रणालियां ने सर्विलांस आर्किटेर के अनुरूप तालमेलपूर्ण तरीके से संचालन किया। फायर पावर की विनाशकारी प्रभावशीलता लक्ष्य पर स्पष्ट रूप दिखाई दी और आधुनिक युद्ध में कल्पित काउंटर यूएएस ग्रिड की वास्तविक प्रभावशीलता को कई काइनेटिक  एवं नॉन -काइनेटिक उपायों के प्रयोग से स्थापित किया गया। आर्मी कमांडर ने सैनिकों के प्रशिक्षण के उच्च मानदंडों की प्रशंसा की और विभिन्न लड़ाकू एवं सहयोगी शाखाओं के बीच भागीदारी तथा तालमेल की सराहना की।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक  जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सूरा-गुर्जर आमने-सामने, कांग्रेस का बहुमत फिर भी मुकाबला रोचक 
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सिंह सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया है।...
राजस्थान विद्युत निगम में जेईएन भर्ती परीक्षा 29-30 नवंबर को, 869 पदों के लिए 12 जिलों में होगी परीक्षा
रियाद में हमला, 2 भारतीय घायल; भारत ने कहा- तुरंत बंद हों हमले
ग्रामीण सत्ता के लिए बाड़ाबंदी का घमासान, कहीं नेपाल तो कहीं हिमाचल पहुंचे सदस्य
एयरपोर्ट की सामाजिक पहल से तीन हजार लोगों को मिली नई रोशनी, 2300 को बांटे चश्मे
पट्टों की जांच के बाद ही होगी न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई, यूडीएच मंत्री खर्रा ने जेडीए और नगर निगम अधिकारियों से ली जानकारी
चीन ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास, पाकिस्तानी नागरिक को भेजा तियांगोंग स्टेशन