नकली तानसेन गुटखा बिक रहा बाजार में

नकली तानसेन गुटखा बिक रहा बाजार में: बेसमेंट मेें चल रही फैक्ट्री पर रेड

नकली तानसेन गुटखा बिक रहा बाजार में

शहर के तनावड़ा स्थित उद्योग नगर में दो इंडस्ट्रीज के बेसमेंट में नकली गुटखा बनाने ी फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। कं पनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने रेड दी। मगर संचालक नहीं मिला।

जोधपुर। शहर के तनावड़ा स्थित उद्योग नगर में दो इंडस्ट्रीज के बेसमेंट में नकली गुटखा बनाने ी फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। कं पनी के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने रेड दी। मगर संचालक नहीं मिला। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में तानसेन गुटखा, पैकिंग मशीनें, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि जब्त किए है। इस बारे में कंपनी प्रतिनिधि की तरफ से कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया गया है।


एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि उत्तरप्रदेश के नोयडा निवासी मनजीत सिंह की तरफ से शुक्रवार को एक शिकायत दी गई थी। इसमें बताया कि वह नोएडा में धर्मपाल सतपाल लिमिटेड कंपनी में प्रतिनिधि के तौर पर लगा है। कंपनी गुटखा बनाने का कार्य करती है। उसकी कंपनी का नामी गुटखा तानसेन जोधपुर में तनावड़ा स्थित उद्योग में नकली रूप से बनाकर बेचा जाता है। इसे बनाने वाला कोई बाबूलाल है जोकि विमल इंडस्ट्रीज और जगदंबा इंडस्ट्रीज चलाता है। इस शिकायत पर कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान के सुपरविजन में एक टीम एसआई कानाराम, अल्ताफ हुसैन, हैडकांस्टेबल सुमेरसिंह, शंकरलाल आदि की गठित की गई।


पुलिस की टीम ने उक्त दोनों इंस्डस्ट्रीज पर रेड दी। इनके बेसमेंट में अवैध रूप से नकली गुटखा बनाने का पता लगा। इस पर वहां से एक पैकिंग मशीन, 5 कट्टों में भरा 100 किलो नकली गुटखा तकरीबन 11 हजार पाउच में मिला। साथ ही खाली 25 हजार मास्टर पाउच मिले। 4 रॉल नकली पाउच के और इलेक्ट्रानिक कांटा आदि मिले। एसीपी जेपी अटल ने बताया कि आरोपी मूलत: खेड़ीसालवा हाल मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी निवासी बाबूलाल पुत्र तुलछाराम जाट के खिलाफ कॉपी राइट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद