खनिज उत्पादन और रॉयल्टी ट्रेंड का होगा नियमित विश्लेषण, हर माह 4-5 खानों की पड़ताल

रॉयल्टी मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके

खनिज उत्पादन और रॉयल्टी ट्रेंड का होगा नियमित विश्लेषण, हर माह 4-5 खानों की पड़ताल
राजस्थान में माइनिंग सेक्टर को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए खनिज उत्पादन और रॉयल्टी ट्रेंड का नियमित विश्लेषण किया जाएगा। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त के अनुसार अधीक्षण खनि अभियंता मासिक रूप से 4-5 खानों का अध्ययन करेंगे और जरूरत पड़ने पर ड्रोन सर्वे होगा। इससे वैध खनन को बढ़ावा और अवैध खनन पर रोक के साथ मॉनिटरिंग व्यवस्था मजबूत होगी।

जयपुर। राजस्थान में माइनिंग सेक्टर को अधिक गतिशील और पारदर्शी बनाने के लिए अब खनिज उत्पादन और रॉयल्टी ट्रेंड का नियमित विश्लेषण किया जाएगा। प्रमुख सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग टी. रविकान्त ने बताया कि वृत स्तर पर अधीक्षण खनि अभियंताओं को प्रतिमाह 4–5 खानों के उत्पादन के उतार-चढ़ाव का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन सर्वे के माध्यम से भी उत्पादन की सत्यता जांची जाएगी।

बैठक में उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ ही आरसीसी-ईआरसीसी रॉयल्टी वसूली के आंकड़ों का विश्लेषण भी अधीक्षण खनि अभियंता करेंगे, जिससे रॉयल्टी मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। इस वैज्ञानिक विश्लेषण से खानधारकों और सरकार दोनों को उत्पादन में कमी-बढ़ोतरी के कारण, मांग-आपूर्ति स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को समझने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान को माइनिंग सेक्टर में अग्रणी और नवाचारी प्रदेश बनाना चाहते हैं, जिसके अनुरूप विभाग नए आयाम स्थापित कर रहा है। नियमित विश्लेषण से वैध खनन को बढ़ावा मिलेगा तथा फील्ड अधिकारियों की सक्रिय मॉनिटरिंग से अवैध खनन पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि फील्ड अधिकारियों को अधिक सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं और मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। बैठक में संयुक्त सचिव अरविन्द शक्तावत, अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 313 अपराधी गिरफ्तार

 

Read More जनसहभागिता से सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चला 'पिंक ड्राइव 2.0' सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील

Read More राममंदिर चंदा चोरी मामले की उच्चत्तम न्यायालय की निगरानी में हो जांच: अजय उपाध्याय

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत