राजस्थान में उद्योगों को नई उड़ान : प्लग एंड प्ले मॉडल से तेज़ हुआ औद्योगिक विकास, पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

सीमित पूंजी वाले उद्यमियों के लिए वरदान साबित

राजस्थान में उद्योगों को नई उड़ान : प्लग एंड प्ले मॉडल से तेज़ हुआ औद्योगिक विकास, पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निकट विकसित हो रहे रीको के राजस्थान पेट्रो जोन में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत प्रथम फेज में भूखण्ड आवंटन सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है, वहीं बोरावास कलावा स्थित इस क्षेत्र में रिफाइनरी के सह-उत्पाद आधारित उद्योगों के लिए 16 निवेशकों को भूखण्ड दिए जा रहे हैं।

जयपुर। पचपदरा (बालोतरा) स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के निकट विकसित हो रहे रीको के राजस्थान पेट्रो जोन में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत प्रथम फेज में भूखण्ड आवंटन सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है, वहीं बोरावास कलावा स्थित इस क्षेत्र में रिफाइनरी के सह-उत्पाद आधारित उद्योगों के लिए 16 निवेशकों को भूखण्ड दिए जा रहे हैं। प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे फीडस्टॉक की स्थानीय उपलब्धता से डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। रीको आरपीजेड में 1600 से 2700 वर्गमीटर के आठ प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स का निर्माण कर रहा है, जो तकनीकी योग्यता रखने वाले लेकिन सीमित पूंजी वाले उद्यमियों के लिए वरदान साबित होंगे।

इसी तरह, जयपुर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए ’रेडी-टू-मूव इन’ मॉड्यूल्स भी उद्यमियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रथम चरण में सात उद्यमियों को मॉड्यूल आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। यहां गारमेंट एवं अपैरल उद्योग स्थापित होंगे, जिनसे रोजगार में बड़ा इजाफा होगा। कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उद्यमी तुरंत उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे। राजस्थान का यह नया मॉडल राज्य को पेट्रोकेमिकल्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान