एनसीबी की कार्रवाई : फार्महाउस में एमडी ड्रग बनाने की लैब का भण्डाफोड़, उपकरण जब्त

लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता

एनसीबी की कार्रवाई : फार्महाउस में एमडी ड्रग बनाने की लैब का भण्डाफोड़, उपकरण जब्त

एनसीबी ने सोयला डंडोर रोड स्थित फार्महाउस में मेफेड्रोन बनाने की लैब का भंडाफोड़ किया। लैब में 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी। एनसीबी ने उपकरण जब्त किए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मुख्य संदिग्ध ने बेंगलुरु में तीन गुप्त लैब स्थापित की थीं।

जोधपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मेफेड्रोन (एमडी) बनाने की लैब का भंडाफोड़ किया है। यह लैब सोयला, डंडोर रोड पर एक फार्महाउस में चल रही थी। एनसीबी ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत यह कार्रवाई की। लैब में लगभग 200 किलोग्राम एमडी बनाने की क्षमता थी। अधिकारियों के अनुसार एनसीबी ने मौके से कई उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें बोरोसिलिकेट जार, बोरोसिलिकेट कांच की ट्यूब, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन मोटर, एक औद्योगिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिरर और सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल हैं। दरअसल गत 25 जनवरी को एनसीबी ने जोधपुर में 1.089 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी टीम ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका, जिनके पास प्रतिबंधित सामग्री से भरा एक काला बैग था। इसके बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि इस मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक ने बेंगलुरु में मेफेड्रोन निर्माण की तीन गुप्त लैब स्थापित की थीं और जब्त किया गया मेफेड्रोन इन्हीं से प्राप्त हुआ था।

जांच करते हुए एनसीबी जोधपुर ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर सोयला डंडोर रोड जोधपुर स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा और लैब में काम लिए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह