मंदिर के कुंड में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत

मंदिर के कुंड में नहाने उतरा युवक डूबा, मौत
शहर के प्रताप नगर में स्थित भूतनाथ महादेव मन्दिर में आज सुबह कुंड में नहाने उतरा युवक पानी में डूब गया। उसे आधे घंटे की मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला गया।

जोधपुर। शहर के प्रताप नगर में स्थित भूतनाथ महादेव मन्दिर में आज सुबह कुंड में नहाने उतरा युवक पानी में डूब गया। उसे आधे घंटे की मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला गया। काफी देर तक गोताखोर बंधु उसे बचाने का प्रयास करते रहे मगर वह बच नहीं पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

गुरूवार की सुबह भूतनाथ मंदिर के कुंड में एक युवक के डूबने की जानकारी पर तुरन्त मालवीय बंधु टीम के गोताखोर दाऊलाल मालवीय, कमलेश सैन, ललित, हीराराम मौके पर पहुंचे। करीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसे मालवीय बंधुओं द्वारा फर्स्ट एड के साथ हर तरह से बचाने का प्रयास किया गया मगर युवक बच नहीं पाया। उसकी पहचान बीकानेर निवासी प्रेम कुमार के रूप में की गई। वह यहां प्रतापनगर में अपने रिश्तेदार के पास आया हुआ था। मामले में पुलिस की तरफ से अब जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम