मंडरायल में बालिका की निर्मम हत्या: आक्रोश में धरना-प्रदर्शन

मंडरायल किले में एक 15 वर्षीय बालिका शव मिला था।

मंडरायल में बालिका की निर्मम हत्या: आक्रोश में धरना-प्रदर्शन

मंडरायल में लोग अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। जब से मंडरायल किले में एक 15 वर्षीय बालिका का शव मिला है। घटना से पैदा हुए रोष के बाद सर्व समाज के लोगों ने मंडरायल में धरना प्रदर्शन शुरू किया।

करौली। दो दिन से करौली जिले के मंडरायल में लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। जब से मंडरायल किले में एक 15 वर्षीय बालिका शव मिला है। घटना से पैदा हुए रोष के बाद सर्व समाज के लोगों ने मंडरायल में धरना प्रदर्शन शुरू किया। मंडरायल में बालका की निर्मम हत्या के मामले में सर्व समाज की ओर से किए जा रहे ।

धरने एवं प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, करौली धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, पूर्व विधायक सुरेश मीणा, भाजपा नेता बाबूलाल अरहैला, भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला, भाजपा जिला मंत्री पुष्पेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडरायल, मंडल महामंत्री मनोज सिंह  सहित हजारों की संख्या में सर्व समाज की ओर से धरना दिया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकौलिया ने कहा कि भाजपा जब तक मृतका छात्रा को न्याय नहीं मिल जाता तब तक सर्व समाज के साथ धरने में शामिल रहेगी एवं मृत बालिका को न्याय दिलाकर रहेगी।इससे पूर्व पंचायत राजमंत्री रमेश मीना ने भी धरना स्थल पर जाकर लोगो की बात सुनी और कहा कि हम आपकी बात सुनेंगे। आपको न्याय मिलेगा और आप धरना समाप्त कर दें। इसके बाद भाजपा नेता पहां पहुंच गए और कहा कि हम घटना की निंदा करते हैं और मामले में न्याय की लड़ाई में जनता के साथ है।

घटना की जानकारी मिलने पर राज्यसभा सदस्य डा. किरोडीलाल भी मंडरायल की ओर आ रहे थे किन्तु पुलिस ने उन्हें कुडगांव थाने से आगे नहीं बढ़ने दिया तो वह वहीं पर धरने पर बैठ गए। सायं भाजपा प्रवक्ता मुकेश सालोत्री ने नवज्योति को बताया कि मंडरायल में छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज द्वारा एवं भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को सरकार के द्वारा सभी मांगें मान लिए जाने के वाद भाजपा का धरना आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

Read More सर्राफा बाजार में होली का धमाल : चांदी एक लाख के पार, सोना भी महंगा 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश