हत्या का खुलासा : जीजा और बहन ने मिलकर की भाई की हत्या, रुपयों का लेनदेन और लव मैरिज से थी नाराजगी

आरोपितों ने मृतक की बाइक को टक्कर मारी 

हत्या का खुलासा : जीजा और बहन ने मिलकर की भाई की हत्या, रुपयों का लेनदेन और लव मैरिज से थी नाराजगी

भांकरोटा थाना इलाके में एक बाइक सवार की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक बाइक सवार की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित रामलाल, मोनिका  33, कजोड़  23 और सुवालाल 36 सारणों की ढाणी बेगस पुलिस थाना बगरू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने मृतक की बाइक को टक्कर मारी और वो उठकर जान बचाने के लिए जब गोवर्धन गेहूं के खेत में भागा, तो आरोपितों ने लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला।

इस पर पुलिस ने टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के आपस में कोई विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप था की मृतक गोवर्धन से उसकी बहन मोनिका और जीजा रामलाल समेत उनके पक्ष वाले उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने को लेकर नाराज थे। 

घटना वाले दिन मृतक गोवर्धन से उसके जीजा व बहन का 30 हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें से घटना वाले दिन 13 हजार रुपए आरोपितों को दे दिए थे। बाकी बचे 17 हजार रुपए को लेकर दोनो पक्षो में विवाद बढ गया और  षडयंत्र  कर वारदात को अंजाम दिया। घटना में शामिल अपराधियों के आपसी गठजोड़ जोड़ते हुए आरोपितों को दस्तयाब किया गया है, जिनसे मुकदमें और अन्य आरोपीयों के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है ।

 

Read More गुम हुए मोबाइल फिर से मिले तो खिले चेहरे, पुलिस ने 83 फोन असली मालिकों को सौंपे

Post Comment

Comment List

Latest News

निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
जलदाय विभाग द्वारा निजीकरण एवं तकनीकी कर्मचारियों को निजी कंपनियों के अधीन करने के विरोध में राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित...
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा