कृषि कल्याण शुल्क और आयात शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना, राजधानी कृषि उपज मंडी के बाहर किया प्रदर्शन 

56 मांगों का मांग पत्र सरकार को भेजा जा चुका 

कृषि कल्याण शुल्क और आयात शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना, राजधानी कृषि उपज मंडी के बाहर किया प्रदर्शन 

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की ओर से चल रही हड़ताल के दौरान राजधानी कृषि उपज मंडी कूकर खेड़ा के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

जयपुर। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की ओर से चल रही हड़ताल के दौरान राजधानी कृषि उपज मंडी कूकर खेड़ा के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता, खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, कुकर खेड़ा मंडी के अध्यक्ष रामचरण नाटाणी, दाल मिल संघ के संयुक्त मंत्री पवन अग्रवाल और उपाध्यक्ष मधु सुदन गर्ग, श्याम नाटाणी सहित सैकड़ों व्यापारियों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया। गुप्ता ने बताया कि हमारी 56 मांगों का मांग पत्र सरकार को भेजा जा चुका है। प्रदेशभर में मंडिया, दाल मिल, तेल मिल, आटा मिल और मसाला उद्योग बंद है।

हमारी मुख्य मांग कृषक कल्याण शुल्क, दलहन पर लगने वाला आयात शुल्क हटाया जाए। गुप्ता ने बताया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री संजय शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम से उनके सरकारी आवास पर मिलकर मांग पत्र सौंप दिया है। मंत्रियों ने कहा सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात करेंगे। आपकी मांगों का जल्द समाधान होगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग