लोन नहीं चुकाने पर 15 दिन की जेल

ट्रेक्टर खरीदने के लिए लिया था लोन

लोन नहीं चुकाने पर 15 दिन की जेल

फाइनेंस कंपनी ने ट्रैक्टर को सीज कर उसकी नीलामी कर दी थी।

कोटा। एडीजे क्रम संख्या एक के न्यायाधीश रमेश कुमार ने बुधवार को फाइनेंस कंपनी का समय पर लोन नहीं चुकाने पर ऋणी को 15 दिन के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। मोरू खुर्द तहसील कनवास निवासी ऋणी शिवराज ने 2 लाख 30 हजार रुपए का श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से लोन लिया था। लेकिन लोन की किश्तों को वह समय पर नहीं चुकता कर पाया।

एडवोकेट देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिवराज ने वर्ष 2015 में ट्रैक्टर के लिए 2.30लाख रुपए का लोन श्रीराम फाइनेंस शाखा कोटा  से लिया था, लेकिन समय पर किश्त अदा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया था और उसकी नीलामी कर दी थी। बकाया राशि की वसूली के लिए कंपनी ने  एडवोकेट गोपाल दत्त शर्मा के माध्यम से एक शेष राशि वसूली का दावा कोर्ट में पेश किया था। इस पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने ऋणी शिवराज  के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। स्पेशल सेल आमीन सरविंदर कौर व एडवोकेट धन सिंह गौड़ ने ऋणी शिवराज   को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद ऋणी शिवराज को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
विभाग की बड़ी कार्रवाई—तृणमूल कांग्रेस के रासबिहारी क्षेत्र से निवर्तमान विधायक देवाशीष कुमार के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी हुई।...
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक