डीपीआर का ड्राफ्ट हुआ तैयार, अब लिए जा रहे सुझाव

आज वीसी में होगी डीपीआर पर विस्तृत चर्चा

डीपीआर का ड्राफ्ट हुआ तैयार, अब लिए जा रहे सुझाव

कोटा के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई गति।

कोटा। कोटा में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद उसका काम और तेजी से होगी। लेकिन अभी तक डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार हुआ है।जिस पर संबंधित  विभाग व अधिकारियों के  सुझाव लिए जा रहे है। शुक्ववार को होने वाली वीसी में डीपीआर पर विस्तार से चर्चा होगी। कोटा के शम्भूपुरा में करीब 440 हैक्टेयर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया जाना है। उस निर्माण को किस तरह से किया जाएगा। उसमें  क्या-क्या सुविधाएं और कितनी होंगी। इसके लिए कंसलटेंट फर्म द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। एएआई अधिकारियों के अनुसार डीपीआर 20 नवम्बर तक तैयार होनी थी। लेकिन उसमें एक दो दिन की देरी हुई है। कंसलटेंट फर्म ने दिल्ली में डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार कर सौंप दिया है। जिस पर सभी संबंधित विभागों से सुझाव लिए जा रहे है। जिनमें कोटा विकास प्राधिकरण व सार्वजनिक निर्माण विभाग , विद्युत विभाग व पावर ग्रिड समेत अन्य संबंधित विभागोंसे सुझाव लिए जा रहे है। उन सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद फाइनल डीपीआर तैयार की जाएगी। 

इधर कोटा में भी एयरपोर्ट के संबंध में तैयारियां की जा रही है। एएआई के अधिकारियों से लेकर पावरग्रिड के अधिकारी तक और केडीए से लेकर जिला प्रशासन तक तैयारियों में जुटा है। एयरपोर्ट के काम को गति देने के लिए ही कोटा में विमानपतन निदेशक को नियुक्त किया गया है। हालत यह है  कि दिल्ली स्थित एएआई मुख्यालय से एयरपोर्ट संबंधी दिनभर में कई तरह की सूचनाएं मांगी जा रही है। विमान पतन निदेशक द्वारा उन जारियों को एकत्र कर मुख्यालय को ईमेल के लिए जरिये भेजी जा रही है। जानकारों के अनुसार दिल्ली में कई अधिकारी तो सिर्फ इसी काम में लगे हुए हैं। एक ही जगह पर बैठकर सभी अधिकारी एयरपोर्ट के काम को ही गति प्रदान कर रहे है। इसका कारण गत दिनों दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में एएआई अधिकारियों केसाथ बैठक की गई थी। जिसमें एयरपोर्ट की जमीन हस्तांतरण से लेकर डीपीआर तैयार करने और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरु करने से लेकर  इसका काम पूरा होने तक की तिथि तय की गई थी।

उस बैठक में 20 नवम्बर तक डीपीआर तैयार होना और मई 2025 तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू  होना बताया गया है। साथ ही दिसम्बर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई है। विमान पतन निदेशक कोटा हवाई अड्डा तुलसीराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार को साप्ताहित वीसी होनी है। शाम 4 बजे होने वाली वीसी में डीपीआर  पर विस्तार से चर्चा होगी। उस वीसी में कोटा से भी जिला कलक्टर, केडीए अधिकारी व एएआई के अधिकारी शामिल होंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल