पिता की पुलिस से गुहार, एलन कोचिंग और पीजी के खिलाफ केस दर्ज करें

एलन कोचिंग छात्र की आत्महत्या का मामला

पिता की पुलिस से गुहार, एलन कोचिंग और पीजी के खिलाफ केस दर्ज करें

कुन्हाड़ी पुलिस पर लगाए एलन कोचिंग और पीजी को बचाने के आरोप।

कोटा। दो महीने पहले एलन कोचिंग छात्र सुमित पांचाल द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में कोटा पुलिस की जांच से असंतुष्ट पिता ने गुरुवार को कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन से मुलाकात की और उनसे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करवा कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस मामले में पिता विजय पाल पांचाल पुत्र रामकुमार पांचाल निवासी विशाल नगर हरियाणा ने डीजीपी के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि बच्चे को इतना मानसिक तनाव देना कि वह खुदकुशी की नौबत तक पहुंच जाए इसके लिए एलन कोचिंग संस्थान औैर पीजी पूरी तरह जिम्मेदार है। इन दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का पुलिस में मामला दर्ज किया जाए। एसपी कोटा सिटी को डीजीपी के नाम दिए ज्ञापन में  कुन्हाड़ी पुलिस पर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं करने तथा कोचिंग संस्थान और पीजी  संचालक को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके बच्चे ने आत्महत्या भी की है तो भी अन्य बच्चों की सलामती के लिए पीजी व एलन कोचिंग पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। 

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
पिता ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को उनके पुत्र सुमित पांचाल की कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैड मार्क सिटी में उत्तम रेजीडेंसी हाउसिंग कॉलोनी में मौत हुई थी। सुमित के दादा सुबह आठ बजे से पीजी में चार-पांच बार फोन कर चुके थे,  कुक बार-बार टाल रहा था। फिर रात को अचानक दादा को कुक ने बताया कि सुमित ने शाम चार बजे फांसी लगा ली। उन्होंने स्वयं भी पीजी वार्डन जोधराज को दिन में फोन किया था फिर नौ बजे के बाद फोन किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। पुलिस  दावा कर रही थी कि कमरे का गेट हमने तोड़ा। दूसरी तरफ पीजी वार्डन भी दरवाजा तोड़ने का दावा कर रहा है। जबकि दरवाजा या कुंदी के पीछे कोई निशान नहीं तो दरवाजा खुला कैसे। पुलिस ने आज तक इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की तथा ना कभी कॉल डिटेल्स और डीवीआर की फुटेज के बारे में कोई जानकारी हमें दी गई। पुलिस एलन कोचिंग संस्थान व पीजी को बचाने के प्रयास में जुटी है।

कोई जवाब नहीं दिया
हमने एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नितिन शर्मा को फोन कर तथा वाट्सअप मैसेज कर अपना पक्ष बताने को कहा लेकिन उनहोंने कोई जवाब नहीं दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी