पहले 2.37 करोड़ लौटाए, अब मांग रहे 25 करोड़

गत वर्ष विकास कार्यो के लिए मिला था करोड़ों का बजट, एक पैसा भी खर्च नहीं कर सका विभाग

पहले 2.37 करोड़ लौटाए, अब मांग रहे 25 करोड़

वित्तिय वर्ष की समाप्ति के साथ लैप्स हुआ करोड़ो का बजट।

कोटा। वन्यजीव विभाग हर साल बजट न होने का रोना रोता है, जब बजट मिलता है तो विकास कार्य करवाने में उसका समुचित उपयोग करने के बजाए वापस सरकार को लौटा दिया जाता है। पिछले साल से वन्यजीव विभाग अफसरों की उदासिनता का शिकार रहा है। विभाग को अलग-अलग विकास कार्यों के लिए कुल करीब 2.37 करोड़ का बजट मिला था। लेकिन, तत्कालीन अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण विकास कार्यों में बजट का उपयोग तो नहीं हुआ लेकिन वित्तिय वर्ष की समाप्ति के साथ लैप्स हो गया। इनमें से पक्षी घर का 87 लाख रुपए का बजट सरकार को सरेंडर कर दिया। दरअसल, ढाई करोड़ रुपए के बजट से अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में इंटरपिटेक्शन सेंटर, बायोडायवर्सिटी पार्क व पक्षी घर का निर्माण कार्य होना था, जो अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुए नहीं। न वेटनरी हॉस्पिटल बना, न ही कैफेटेरिया : अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क 21 नवंबर 2021 को बनकर तैयार हुआ था। जिसमें 30 करोड़ की लागत आई थी। यहां वन्यजीवों के लिए कुल 44 एनक्लोजर बनने थे लेकिन बजट की कमी के कारण 13 ही बन पाए। शेष कार्य के लिए जायका प्रोजेक्ट के तहत 25 करोड़ का बजट मिलना था, जिसके नहीं मिलने से इसके सैकंड फेस का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिसकी  वजह से 31 एनक्लोजर, स्टाफ क्वार्टर, कैफेटेरिया, वेटनरी हॉस्पिटल नहीं बन सके।

3 साल से नजरबंद दो दर्जन से ज्यादा वन्यजीव
नयापुरा स्थित रियासतकालीन चिड़ियाघर में तीन साल से दो दर्जन से ज्यादा पक्षी, मगरमच्छ व घड़ियाल सहित कई जानवर नजरबंद हैं। जिन्हें न तो पर्यटकों को दिखाया जाता है और न ही उन्हें बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया जा रहा है। हालात यह हैं वर्ष 2022 से पब्लिक के लिए कोटा चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया। शहरी चंबल क्षेत्र में एक भी घड़ियाल नहीं है लेकिन चिड़ियाघर में 2 हैं। इसके बावजूद पर्यटक उन्हें देख नहीं पा रहे। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। 

1.50 करोड़ से बनना था इंटर पिटेशन सेंटर 
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के पास करीब 1400 स्क्वायर मीटर में 1.50 करोड़ की लागत इंटरपिटेशन सेंटर व 10 हैक्टेयर में 20 लाख की लागत से बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाना था। गत दो तीन पहले जिला कलक्टर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग से प्रपोजल मांगे थे। इस पर वन्यजीव विभाग ने बायोलॉजिकल पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर व बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने के प्रस्ताव रखे थे। जिसकी नवम्बर 2022 में स्वीकृति मिली थी। पर्यटन विभाग ने वित्त विभाग से स्वीकृति लिए वन्यजीव विभाग को एस्टीमेट मांगे थे। एस्टीमेट देने के बाद 19 जनवरी 2023 को दोनों कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इसके बावजूद 1.50 करोड़ का इंटरपिटेक्शन सेंटर नहीं बन पाया और बजट लैप्स हो गया। हालांकि, बायोडायवर्सिटी पार्क में 5 लाख रुपए की लागत से चार दीवारी व फाउंडेशन का काम हुआ था। लेकिन, पर्यटन विभाग से शेष 15 लाख रुपए नहीं मिले। 

87 लाख मिले फिर भी नहीं बना पक्षी घर
गत कांगे्रस सरकार ने पक्षी पुर्नवास के नाम से बायोलॉजिकल पार्क में पक्षी घर बनाने के लिए 87 लाख रुपए का बजट दिया था। जिसका उद्देश्य रेस्क्यू होने वाले घायल पक्षियों का इलाज कर उनका संरक्षण व पुर्नवास करना है। लेकिन, वन्यजीव विभाग ने न तो एस्टीमेट बनाया और न ही टेंडर निकाले। नतीजन, वित्तीय वर्ष 2023-24 की समाप्ती के साथ यह बजट भी लैप्स हो गया।  तत्कालीन डीएफओ की उदासीनता के कारण न तो बजट का उपयोग हो सका और न ही बायोलॉजिकल पार्क में पक्षी घर बन सका।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

मैंने फरवरी 2024 में ज्वाइन किया था। तब तक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पक्षी घर बनाने के लिए मिले 87 लाख रुपए का बजट सरेंडर किया जा चुका था। इसी तरह पर्यटन विभाग द्वारा इंटरपिटेशन सेंटर बनाने के लिए 1.50 करोड़ रुपए दिए गए थे। जिसमें से वित्तिय वर्ष की समाप्ती तक कोई राशि खर्च नहीं की गई। ऐसे में गत मार्च माह में पर्यटन विभाग ने बजट विड्रोल कर लिया। अब हमारी तरफ से पार्क के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमने पार्क के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ का बजट मांगा है। 
- अनुराग भटनागर, डीएफओ वन्यजीव विभाग कोटा 

Read More वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : राजस्थान से 2 हजार से ज्यादा महिलाएं दिल्ली रैली में शामिल होंगी, बैठक लेकर तैयारियों का लिया जायजा

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प