सरकारी और निजी स्कूलों की एक होगी यूनिफॉर्म : टीचरों की भी होगी यूनिफॉर्म तय, विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर उपस्थित तो हाजिरी मान्य

सरकारी और निजी स्कूलों की एक होगी यूनिफॉर्म : टीचरों की भी होगी यूनिफॉर्म तय, विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब शिक्षा विभाग का शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके साथ सरकारी व निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म अब एक ही होगी। उसमें टाई की कोई जगह नहीं होगी। एक अप्रेल से शिक्षा सत्र शुरू होने पर बच्चों को समय पर किताबें मिल जाएंगी। उन्हें गर्मियों की छुट्टियों में पढ़ने का समय मिल जाएगा।

कोटा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब शिक्षा विभाग का शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके साथ सरकारी व निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म अब एक ही होगी। उसमें टाई की कोई जगह नहीं होगी। एक अप्रेल से शिक्षा सत्र शुरू होने पर बच्चों को समय पर किताबें मिल जाएंगी। उन्हें गर्मियों की छुट्टियों में पढ़ने का समय मिल जाएगा। अभी तक शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था। यह बात उन्होंने कोटा यूनिवर्सिटी में सोमवार को पत्रकार वार्ता में कही। दिलावर ने बताया कि हमने तय किया है कि आगे चलकर हम टीचरों की यूनिफॉर्म भी तय करने वाले हैं। अध्यापकों का भी आईडी कार्ड होगा। सभी विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य लागू किया जाएगा। 

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पर उपस्थित तो हाजिरी मान्य : दिलावर ने कहा कि अब स्कूल शिक्षा, संस्कृत शिक्षा व पंचायती राज विभाग के सभी कार्यालय में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत होगा।  पंचायती राज, शिक्षा व संस्कृत विभाग के ऑफिस अब राष्ट्रीय गान से चालू होंगे और राष्ट्रीय गीत से ऑफिस बंद होगा। राष्ट्रगान व  राष्ट्रगीत में मौजूद होने पर ही उपस्थित मानी जाएगी।  स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की जानकारी उनके माता-पिता को होनी चाहिए। माता-पिता को पता होना चाहिए  उनका बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं। विद्यार्थियों के स्कूल नहीं पहुंचने पर उसकी सूचना अभिभावकों को मिलेगी। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। हमने  इसकी तैयारी कर ली है। जल्द ही व्यवस्था को शुरू करने वाले हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद