अकेलगढ़ में दो भालू का नजर आया मूवमेंट, कर्मचारियों में मचा हड़कम्प
रात को रहता है मवूमेंट
अकेलगढ़ परिसर के जंगल में पैंथर सहित कई जानवरों का रहता है मूवमेंट।
कोटा। रावतभाटा रोड स्थित अकेलगढ़ पम्प हाउस परिसर में दो भालू का मूवमेंट नजर आने से कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। भालूओं की तस्वीर यहां काम कर रहे कर्मचारियों ने अपने मोबाइल में कैद की। यह फोटो गुरुवार के बताए जा रहे हैं। एक्सईएन प्रकाशवीर नथानी ने बताया कि भालू का जोड़ा दो दिन पहले 14 एमजीडी के पास नजर आया था। इनकी मौजूदगी फिल्टर प्लांट के पास थी। जहां कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। हालांकि, भालू ने कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन, पम्प हाउस परिसर में घना जंगल है। यहां कई मांसाहारी व शाकाहारी वन्यजीवों का हैबीटाट रहता है। इससे पहले पैंथर भी नजर आ चुका हैं। दिन की अपेक्षा रात के समय कर्मचारियों के लिए खतरा तो बना रहता है।
रात को रहता है मवूमेंट
वन्यजीव प्रेमी एएच जैदी ने बताया कि अकेलगढ़ पम्प हाउस राष्टÑीय चंबल घड़ियाल सेंचुरी के दायरे में आता है। चंबल के दोनों किनारों से एक-एक किमी का क्षेत्र सेंचुरी में आता है। यहां घना जंगल होने से बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौजूदगी है। पैंथर, भालू, सियार, भेड़िया सहित अन्य मांसाहारी जानवर रात के समय ही शिकार की तलाश में जंगलों से बाहर निकलते हैं। जबकि, जल कर्मचारी 8-8 घंटे तीन शिफ्टों में काम करते हैं। ऐसे में रात के समय मशीनों की रीडिंग, बिजली का वोल्टेज, पानी का प्रेशर, टेस्टिंग सहित अन्य कार्यों के लिए उन्हें एक प्लांट से दूसरे प्लांट में जाना पड़ता है। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।

Comment List