पेट्रोल पंप का सेल्समैन 14 लाख रु. के गबन में गिरफ्तार
20 वर्षों से कर रहा था काम
आरोपी से गबन की संपूर्ण राशि बरामद की।
कोटा। पेट्रोल पंप से 14 लाख रुपए की राशि गबन करने के मामले में विज्ञान नगर पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बनवारी सिंह (47) के पास से गबन की संपूर्ण राशि 13.95 लाख रुपए बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 10 जून को फरियादी नरेश पारीक ने इस मामले में रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि विज्ञान नगर मोटर मार्केट में उनका ओम सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पम्प है। वहां बनवारी सिंह पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहा था। वह डीजल बिक्री का काम देखता था। 9 जून को डीजल-पेट्रोल बिक्री की संपूर्ण नगद राशि 13.95 लाख रु. का गबन मिला। इस पर पुलिस ने धारा 408 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी बनवारी सिंह निवासी सैक्टर 4 गुजराती मोहल्ला थाना महावीर नगर कोटा को गिरफ्तार कर गबन की संपूर्ण राशि 13.95 लाख रुपए बरामद की।
Comment List