सिस्टम की खामियों में पिस गया सोना का संघर्ष

मानसिक संघर्ष और टूटी उम्मीदें

सिस्टम की खामियों में पिस गया सोना का संघर्ष

सोना का सफर केवल एक नौकरी का नहीं, बल्कि हालातों से लड़कर ऊपर उठने का जुनून था।

कोटा। अपनी पुरानी नौकरी (कांस्टेबल ) गंवा चुकीं और नई नौकरी (एसआई 2021) पर संकट के बादल देख, सोना कुमारी आज अपने पीहर में वक्त काट रही हैं। जो सोना कभी अपनी दहाड़ और मेहनत के लिए जानी जाती थीं, आज उन्होंने खुद को घर के एक कमरे में कैद कर लिया है।
उनके पति किशोर कुमार कहते हैं कि सिस्टम की खामियों ने एक ईमानदार और संघर्षशील अभ्यर्थी को गुनहगारों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। सोना कुमारी जिनके लिए साल 2021 किसी बड़े सपने के सच होने जैसा था, लेकिन आज वही सपना एक धुंधली याद और अनकहे दर्द में तब्दील हो गया है। गांव व परिवार के लिये अभिमान दिलाने वाली आज व्यवस्था की अनिश्चितता के कारण अपने ही घर में खामोश बैठी है। संघर्ष के साक्षी व सहभागी रहे पति किशोर की तो मानो सारी तपस्या ही निष्फल चली गयी। वहीं सोना के जीवन को अनिश्चितता ने घेर लिया है,बल्कि मेहनत से हासिल पुरानी नौकरी के भी चले जाने से मानो जीवन की सारी पुंजी ही लुट गयी हो।
राजस्थान पुलिस की हाड़ी रानी महिला बटालियन में जब 2009 में एक 19 साल की दुबली-पतली लड़की कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह एक दिन प्रदेश की मेरिट लिस्ट में ( एसआई भर्ती 2021 ) में अपना नाम दर्ज कराएगी। सोना कुमारी का सफर केवल एक नौकरी का नहीं, बल्कि अपने हालातों से लड़कर ऊपर उठने का जुनून था।

छुट्टियों में बुने कामयाबी के सपने
एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना नामुमकिन सा होता है, लेकिन मैंने अपनी सीएल (उछ) और पीएल (ढछ) को आराम के लिए नहीं, बल्कि किताबों के लिए बचाया।
2014: शादी के बंधन में बंधीं, लेकिन लक्ष्य नहीं बदला।
2016: सब-इंस्पेक्टर भर्ती के फिजिकल में दौड़ के आखिरी पॉइंट पर असफल हुईं। उसी साल फअर प्री निकाला, पर मेंस में रह गईं।
2018: फिर फअर प्री पास किया, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। इन असफलताओं ने मुझे तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया।

वो ऐतिहासिक सफलता और बड़ा फैसला
साल 2021 सोना के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। उन्होंने न केवल सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की, बल्कि रउ कैटेगरी में पूरे राजस्थान में सेकंड रैंक हासिल करके सबको चौंका दिया। इस सपने को जीने के लिए उन्होंने एक बहुत बड़ा जोखिम लिया।
7 अक्टूबर 2023 सोना ने अपनी 14 साल पुरानी सुरक्षित कांस्टेबल की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्हें विश्वास था कि अब वह खाकी के नए और ऊंचे रूतबे के साथ समाज की सेवा करेंगी।

जब अरमानों पर फिरा पानी
दिसंबर 2024 में उन्हें बूंदी जिला अलॉट हुआ। ट्रेनिंग का पहला फेज पूरा हुआ, लेकिन जैसे ही फील्ड पोस्टिंग का समय आया, एसआई भर्ती पर उठे विवादों और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण उन्हें फील्ड ट्रेनिंग से रोक दिया गया। जिस वर्दी को उन्होंने 14 साल ईमानदारी से पहना और जिस पद को पाने के लिए पुरानी नौकरी तक छोड़ दी, आज वही भविष्य अधर में लटका है। भर्ती प्रक्रिया में आई रुकावटों और विवादों ने सोना कुमारी को मानसिक रूप से झकझोर कर रख दिया है।

Read More असर खबर का : चंबल के बूढ़े बांधों को अब मिलेगी संजीवनी, जीर्णोद्धार पर 225 करोड़ रुपए की आएगी लागत

सोना कुमारी का कहना है
शून्य से उठकर, अभावों को पीछे छोड़कर यहाँ तक पहुँची थी। लेकिन आज जब सब कुछ गवां बैठने की नौबत आई है, तो उस दर्द को शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। अब कहानी सुनाने को कुछ बाकी नहीं रहा।सोना की यह कहानी आज राजस्थान के उन हजारों युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है, जो मेहनत के दम पर आसमान छूना चाहते हैं, लेकिन सिस्टम की अनिश्चितता उन्हें जमीन पर लाकर पटक देती है। 

Read More एक ऑपरेटर के भरोसे एमबीएस का आरजीएचएस पर्ची काउन्टर, मची अफरा तफरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण