मोशन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

सवा माह में ही आठ विद्यार्थियों ने की अपनी ईहलीला समाप्त

मोशन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
पिछले एक साल से कोटा में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था।

कोटा।  मोशन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी से लेकर अब तक 8 कोचिंग विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं।  कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । दादाबाड़ी  थाना क्षेत्र में मंगलवार को  मोशन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । कोचिंग छात्र कोटा में रहकर करीब  1 साल से नीट की तैयारी कर रहा था।  पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने छात्र को  मृत घोषित कर दिया।  पुलिस को कोचिंग छात्र के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। 

एक साल से कोटा में रह रहा था
पुलिस निरीक्षक मांगीलाल यादव ने बताया कि सुबह 9:15 बजे सूचना मिली थी कि सवाई माधोपुर हाल  प्रताप नगर स्थित मकान में रहने वाले कोचिंग छात्र अंकुश मीणा पुत्र मुरारी लाल मीणा (20) ने  आत्महत्या कर ली । कोचिंग छात्र पिछले 2 महीने से योगेश जैन के मकान में रहकर मोशन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 1 साल से यहां रह रहा था। आत्महत्या करने के कारणोें का पता नहीं चल सका है।

सवा माह में आठ ने की आत्महत्या
जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक के 41 दिन में ही आठ कोचिंग स्टूडेंट अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। छात्रों की आत्महत्या से पूरा शहर हतप्रभ है ।

नहीं दिया जवाब
इस मामले में मोशन कोचिंग संस्थान के निर्देशक नितिन विजय का पक्ष जानने के लिए फोन किया । उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया।  इसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज भी दिया गया है लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।

Read More असर खबर का - राहत: अब 12 जून तक होगी एमएसपी पर गेहूं खरीद

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव