खूंखार बंदियों को सलाखों के पीछे रखने वाली जेल का उजला चेहरा सामने आया

पांच साल में सद्व्यवहार के चलते 68 बंदी रिहा, एक भी नहीं आया दोबारा

खूंखार बंदियों को सलाखों के पीछे रखने वाली जेल का उजला चेहरा सामने आया

एक भी बंदी जेल से बाहर जाने के बाद आज तक किसी छोटे मोटे अपराध में भी शामिल नहीं मिला है। सभी समाज की मुख्यधारा से जुडकर अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं।

कोटा। खूंखार बंदियों को सलाखों के पीछे रखने वाली कोटा जेल का उजियारा पक्ष सामने आया है। रिफॉर्म के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। पिछले पांच साल में कोटा जेल में विभिन्न गंभीर अपराधों में सजा काट रहे खूंखार बंदियों के आचरण में लगातार सुधार दर्ज  किया जा रहा है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्ष में अच्छा चाल चलन होने पर 68 बंदियों को समय पूर्व ही रिहा करने के आदेश दे दिए।  इसका  अच्छा पहलू यह है कि  इनमें से एक भी बंदी जेल से बाहर जाने के बाद आज तक किसी छोटे मोटे अपराध में भी शामिल  नहीं मिला है। सभी समाज की मुख्यधारा से जुडकर अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं। बाबूराम पुत्र गंगाराम, रामप्रसाद पुत्र हरलाल, विनोद  पुत्र बुद्ध, विष्णु पुत्र राधेश्याम, फूलचंद पुत्र उदयलाल मीणा सहित अन्य 68 बंदियों को रिफॉर्म प्रक्रिचा के तहत जेल से समय पूर्व ही रिहा कर दिया गया।  खुशी की बात है कि इनमें से एक भी बंदी अपराध की दुनिया में आकर दोबारा जेल में नहीं आया है। 

केस- 1 नाम- राम प्रसाद
सजा का कारण- हत्या का दोष सिद्ध
कहां से रिहा हुआ - कोटा केन्द्रीय कारागार
कैसे रिहा हुआ-जेल में जाने के बाद पश्चाताप हुआ। बच्चों से दूर रहने पर अपने आप को बदलने की सोच विकसित हुई। जेल के सुधारात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। जेल अधिकारियों ने उसे अच्छा चाल-चलन रखने की सीख दी। उसने सादा जीवन जीने का विचार किया। विनम्रता को अपनाया।  नतीजा समय पूर्व ही उसे रिहा कर दिया गया। अब में अपने समाज के साथ सामाजिक जीवन जी रहा हूं।  

केस- 2 नाम- फिरोज खान
सजा का कारण- हत्या करने का दोषी माना
कहां से रिहा हुआ - कोटा केन्द्रीय कारागार
कैसे रिहा हुआ- हत्या करने पर वर्ष 2010 में उम्रकैद की सजा हुई थी। सजा मिलने के बाद मन में भय व्याप्त हो गया और अपनी करनी पर प्रायश्चित हुआ।  जेल में नित्य कर्म, पूजा पाठ  करना शुरू किया। अच्छा व्यवहार होने से  2012 में पैरोल पर छोड़ा गया था और फिर 2014 में खुली जेल में छोड़ा गया। 2021 में रिहा कर दिया गया। अब में अपने समाज के साथ सामाजिक जीवन जी रहा हूं। 

यह रहे बंदियों के रिफार्म के कारक 
 - जेल में खूंखार बंदियों के आने के बाद उनकी दिनचर्या में परिवर्तन लाने तथा अपराध की दुनिया से बाहर निकालने के लिए नित्य योगा, मेडिटेशन, गायत्री मंत्र का उच्चारण, गीता पाठ, पूजा अर्चना आदि करवाकर अध्यात्म से जोड़ा जाता है। 
-  जेल के बंदी साक्षर ही नहीं उच्च शिक्षा तक ग्रहण कर सकते हैंं। दसवीं, 12 वीं तथा बीए एमए और डिप्लोमा आदि का कार्स इग्नू के माध्यम से कराया जाता है।  
- समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए कौशल विकास, हेयर कटिंग,कम्प्यूटर,टेलरिंग,गारमेंट्स,सिलाई, मसाला बनाना,साबुन,फिनाइल आदि प्रोडक्ट बनाना सिखाया जाता है। जिससे वह बाहर की दुनिया के साथ सामंजस्य बैठा सके।
- कोटा कारागार के बाहर तो पंट्रोल पंप तक लगाया गया है। यहां पंट्रोल पंप संबंदी सभी सभी काम बंदी ही करते हैं। 
- मोटिवेशनल कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में बंदियों को लगाया जाता है जिससे सकारात्मकता उर्जा का संचार होता है। 

Read More संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल, आधुनिक शिल्प को मिलेगा बढ़ावा

गठित कमेटी करती है निर्णय 
 सिद्धदोष बंदियों के बारे में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई समितियां निर्णय लेती है इसके लिए जिला स्तर तथा संभाग स्तर पर सलाहकार मंडल समितियों का गठन किया जाता है। सिद्धदोष बंदियों का पूरा विवरण जेल प्रशासन द्वारा समिति को दिया जाता है और फिर समितियां राज्य सरकार को ऐसे बंदियों की सिफारिस भेजती है। 

Read More राजस्थान विधानसभा : विधायकों की अनुपस्थिति पर स्पीकर ने फिर दी नसीहत, वासुदेव देवनानी ने कहा- प्रश्न पूछने वाले सदन में मौजूद रहें

यूं रिहा हो सकते हैं बंदी समय पूर्व
सिद्धदोष बंदियों की समय पूर्व रिहाई की इस प्रक्रिया में सिद्धदोष बंदी द्वारा कारागार में उम्रकैद में कम से कम 14 साल की सजा काट चुका हो। उसका  आचरण और सद्व्यवहार अच्छा हो ।  सजा के दौरान पैरोल पर जेल से बाहर जाने के बाद सामाजिक गतिविधियों में उसका आचरण अच्छा रहा हो।  अपराध घटित करते समय क्या परिस्थिति थी। अपराध की दुनिया में संलिप्त तो नहीं होगा। इस बारे में पूरा ब्यौरा जानने के बाद राज्य सरकार को रिकमंड भेजी जाती है। 

Read More विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार

अपराधिक गतिविधियों का विश्लेषण 
बंदी को रिफोर्म कर उसके बारे में संबंधित पुलिस स्टेशन,समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन से उसके आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जाती है । यह भी देखा जाता है कि जिस बंदी को समाज के व्यावहार में भेजा जा रहा है  वह उस लायक है अथवा नहीं है। इस बारे में विश्लेषण किया जाता है। सभी परिस्थितियों का विश्लेषण के बाद राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाता है। इसके बाद अंतिम निर्णय सरकार के हाथ रहता है। 
-राजेन्द्र कुमार, जेल अधीक्षक कोटा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह