असर खबर का-कोटा विवि में 1 फरवरी से शुरू होगी केंटीन, 6 माह में बनेगी पानी की टंकी

कुल सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्या समाधान के लिए निर्णय

असर खबर का-कोटा विवि में 1 फरवरी से शुरू होगी केंटीन, 6 माह में बनेगी पानी की टंकी

दो साल से बंद पड़ी लाखों की केंटीन शुरू होने जा रही है।

 कोटा। कोटा विश्वविद्यालय में दो साल से बंद पड़ी 34 लाख की केंटीन का संचालन एक फरवरी से शुरू किया जाएगा। केंटीन शुरू होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को राहत मिल सकेगी। विद्यार्थियों को अब अल्पहार के लिए एक किमी दूर दुकानों के चक्कर काट भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दैनिक नवज्योति द्वारा छात्रहित में लगातार खबरें प्रकाशित कर विद्यार्थियों की ज्वलंत समस्याओं के प्रति विवि के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इसी का नतीजा है कि दो साल से बंद पड़ी लाखों की केंटीन शुरू होने जा रही है। वहीं, परीक्षाओं व परिणामों से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी मार्ग प्रशस्त्र किया। दरअसल, विश्वविद्यालय में बुधवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा की अध्यक्षता में सभी विभागों-अनुभागों के अधिकारियों व प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विश्वविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में अध्ययनरत नियमित एवं स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याओंं पर चर्चा की गई। साथ ही समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निम्नलिखित निर्णय लिए गए।  

बैठक में यह लिए निर्णय
- विवि परिसर में केंटीन का संचालन 1 फरवरी से शुरू किया जाएगा।  
- परीक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक द्वारा एजेंसी कार्मिकों की नियमित बैठक लिए जाने पर सहमति बनी।
- निमार्णाधीन पानी की टंकी का काम आगामी 6 माह में पूर्ण करवा दिया जाएगा। 
- कन्या छात्रावास अधीक्षक द्वारा फर्नीचर खरीद व पानी की समस्या को लेकर अभी कन्या छात्रावास शुरू करने में असहमति व्यक्त की गई।  
- विवि में फर्नीचर की कमी है। जल्द ही 1000 टेबल-कुर्सी खरीद किए जाने पर सहमति बनी। 
- विवि के नियमित कार्मिकों के लिए रजिस्टेÑशन किया हुआ है और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के लिए विभागाध्यक्ष की सहमति आवश्यक बताई।
- कम्प्यूटर एवं लैपटॉप को शीघ्र क्रय करने के लिए दोनों पत्रावली क्रय समिति की बैठक में रखी जाए। 
- सभी विभागों-अनुभागों के लिए विभिन्न उपापन के लिए तैयार करवाकर क्रय समिति से स्वीकृत कराये जाने पर सहमति बनी।  
- नागार्जुन भवन में द्वितीय तल पर स्थापित दो वाटर कूलर में से एक  प्रथम तल पर रसायन शास्त्र एवं भौतिक शास्त्र विभाग दोनों विभागों के स्तर पर समन्वय किया जाए। 
- विवि  सम्पदा अधिकारी व कुलानुशासक को सम्पूर्ण विवि परिसर का निरीक्षण कर पाई गई खामियों के समाधान किए जाने की सख्त हिदायत दी गई।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह