शिकारियों के फंदे में फंसा जरख, सीने पर हुए घाव

क्षेत्रवासियों की सूचना पर रानपुर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम

शिकारियों के फंदे में फंसा जरख, सीने पर हुए घाव

वन्यजीव विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, चिड़ियाघर लाकर किया इलाज।

कोटा। रानपुर स्थित जंगल में  शिकारियों के फंदे में नर जरख फंस गया।  क्षेत्रवासियों की सूचना पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लेकर आए। जहां वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. विलास राव गुल्हाने ने उपचार कर पिंजरे में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार, रानपुर क्षेत्र में स्थित जंगल में अज्ञात शिकारियों ने फंदा लगा रखा था। जिसमें 4 वर्षीय नर जरख फंस गया। इससे पैरों में खरोच आई और सीने पर घाव हो गया। संभवत: दो दिन से पिंजरे में फंसा हुआ था। क्षेत्रवासियों के वहां से गुजरने पर घटना का पता लगा। इस पर लोगों ने वन्यजीव कार्यालय में फोन कर मामले की जानकारी दी। इस पर अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से रेस्क्यू टीम पिंजरे के साथ चिड़ियाघर पहुंची। जहां से वन्यजीव चिकित्सक डॉ. विलास राव गुल्हाने के नेतृत्व में वनकर्मी रानपुर पहुंचे। 

दर्द से तड़प रहा था जरख
वनकर्मियों ने बताया कि जरख फंदे में फंसा हुआ था और उसके सीने पर जख्म हो रहे थे। पैरों पर भी खरोंच के निशान थे। संभवत: वह दो-तीन दिनों से फंदे में फंसा हुआ था।  ऐसे में रेस्क्यू कर नयापुरा स्थित चिड़ियाघर लाए। जहां उसका इलाज किया गया। दर्द निवारक इंजेक्शन दिए गए और घाव पर स्प्रे किया। वह प्यासा था, यहां आते ही उसने पानी पिया। बाद में उसे चिड़ियाघर के पिंजरे में शिफ्ट किया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को कहा है कि वह शहर से ठोस कचरा हटाने, सड़कों और आम रास्तों व...
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक