कंजी से अटा तालाब, सड़ांध मार रहा पानी

मशीन होने के बाद भी सफाई नहीं

कंजी से अटा तालाब, सड़ांध मार रहा पानी
कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एक तरफ तो नए पर्यटन स्थल विकसित करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो पर्यटन स्थल हैं उनकी सही ढंग से देखभाल तक नहीं की जा रही है। जिससे वे दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं।

कोटा । शहर के मध्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किशोर सागर तालाब में इन दिनों इतनी अधिक कंजी छायी हुई है कि पूरा पानी हरा हो रहा है। साथ ही यह पानी दुर्गंध मारने लगा है। किशोर सागर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बोट चलाई जा रही है और सीबी गार्डन में बनी 4 मंजिला स्वर्ण महल बिल्डिंग को व्यू पॉइंट के रूप में तलाब समेत आस-पास के दृश्यों को दिखाया जा रहा है। उस  किशोर सागर तालाब की हालत यह है कि न्यू क्लॉथ मार्केट की तरफ तालाब में  पूरा पानी हरा हो रहा है। उस पर कांजी की परत छायी हुई है। जबकि दूसरी तरफ का पानी साफ है।  स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि तालाब में छायी कांजी से पानी का रंग तो बदल ही गया है। साथ ही उसमें से दुर्गंध फेल रही है। जिससे वहां से गुजरने वालों को उसका सामना करना पड़ रहा है।  लोगों का कहना है कि तालाब में कांजी व जल कुम्भी साफ करने के लिए लाखों रुपए की मशीन खड़ी हुई है। उसके बाद भी यहां कांजी को सफाई नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एक तरफ तो नए पर्यटन स्थल विकसित करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो पर्यटन स्थल हैं उनकी सही ढंग से देखभाल तक नहीं की जा रही है। जिससे वे दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। 

इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि जिस फर्म को सफाई का ठेका दिया हुआ है। उसके संवेदक से कहकर शीघ्र ही सफाई करवा दी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव