कोटा दक्षिण वार्ड 8 - वार्ड के कुछ क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण, अभी कई कार्य करवाने बाकी

हाड़ौती कॉलोनी में पानी व नाली बनी परेशानी

कोटा दक्षिण वार्ड 8 - वार्ड के कुछ क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण, अभी कई कार्य करवाने बाकी

वार्ड के अंतिम छोर पर बसे गांवों में कचरा गाड़ी नहीं आती है।

कोटा । नगर निगम दक्षिण के वार्ड 8 में विकास कार्यों को देखा जाए तो इसमें सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व उपमहापौर पवन कुमार मीणा करते हैं। विनोबाभावे नगर निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड व नालियों का निर्माण हुआ है और कचरा गाड़ी नियमित रूप से आती है। धनराज गुर्जर व दिनेश भील ने बताया कि वे बंधा गांव में रहते हैं। यहां केवल सीसी रोड का निर्माण हुआ है। गांव के कुछ हिस्सों में नालियां बनी हैं, जबकि कुछ में अब भी निर्माण बाकी है। बनी हुई नालियों की सफाई नहीं होने से वे कचरे से अटी पड़ी रहती हैं। वहीं गांव में पानी की लाइन डाली हुई है, पर पानी प्रेशर से नहीं आने के कारण निवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही रोड लाइटें भी कुछ जगह जलती हैं, कुछ बंद रहती हैं।

वार्ड में सड़कों का डामरीकरण, रोड लाइट, नालियों का निर्माण सहित विभिन्न निर्माण करवाए गए, पर अभी कई कार्य करवाने बाकी हैं। वार्डवासी विशाल व कारूलाल ने बताया कि उन्हें स्मार्ट सिटी में जोड़ा गया है, लेकिन उनकी तरफ स्मार्ट सिटी स्तर का विकास अभी तक नहीं हुआ है।

कुछ हिस्सों में साफ-सफाई का अभाव
वार्ड की कुछ कॉलोनियों में प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है व सफाई होती है, पर वार्ड के अंतिम छोर या शहर के अंतिम छोर पर बसे गांवों में न तो कचरा गाड़ी आती है और न ही नालियों की साफ-सफाई होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिनसे बदबू आती है और बीमारियां फैलने की आशंका रहती है।

कुछ रोड लाइटें चालू, कुछ बंद
वार्डवासी सुनील कुमार व अजय कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगी रोड लाइटें चालू हैं। वहीं बंधा व धर्मपुरा के निवासियों ने बताया कि पोल पर लगी कुछ लाइटें चालू तो हैं, पर उनमें पर्याप्त रोशनी नहीं है। कई लाइटें बंद रहती हैं, जिससे रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के फंक्शन शुरू : पहले दिन मेहंदी और संगीत कार्यक्रम, अभिनेत्री कृति सेनन समेत परिजन पहुंचे

वार्ड का एरिया 
विनोबाभावे नगर (आंशिक), धर्मपुरा रोड की समस्त कॉलोनियां, हाड़ौती कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्राम धर्मपुरा, ग्राम बंधा, ग्राम रथकांकरा, नंदनी नगर, मुकंदरा विहार, गणेश नगर, गणेश उद्यान क्षेत्र, बसंल स्कूल, आरोग्य नगर इत्यादि।

Read More मकर संक्रांति से पहले ही पतंगों से बड़ी संख्या में घायल होने लगे परिंदे, घायल पंछियों की विदेश से आकर कर रहे सेवा

हाड़ौती कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं डाली गई है, जिसकी वजह से निजी ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ता है। डे्रनेज सिस्टम ठीक नहीं होने से गंदा पानी नालियों में जमा रहता है। गर्मी के दिनों में गांव जाकर रहना पड़ता है।
-धनराज,वार्डवासी

Read More पिंकसिटी में ‘जूनियर मिस इंडिया सीजन 4’ का ग्रैंड फिनाले, 25 राज्यों की 175 प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर और संस्कृति का रंग

आधी कॉलोनी में सड़क निर्माण हुआ है और आधी कॉलोनी अब भी अधूरी है। साथ ही हाड़ौती कॉलोनी में पानी की समस्या और नालियों में जमा गंदगी से लोग परेशान रहते हैं।
-लोकेश नागर, वार्डवासी

रोड लाइटें कुछ बंद रहती हैं, कुछ जलती हैं। साथ ही पाइपलाइन में पानी का प्रेशर कम आता है, जिससे पानी की दिक्कत बनी रहती है।
-अन्ना वार्डवासी

बंधा गांव में नलों में पानी प्रेशर से नहीं आता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारियों का अंदेशा बना रहता है।
-दिनेश कुमार वार्डवासी

पानी की लाइन डाली हुई है, पर कुछ लोग लाइन से पानी की चोरी करते हैं। वहीं वार्ड का एरिया काफी दूर-दूर तक फैला होने से भी दिक्कतें आती हैं। हाड़ौती कॉलोनी में रोड की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
- पवन कुमार मीणा,निवर्तमान उपमहापौर

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
राजधानी जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल स्थित मिनी सचिवालय के पास एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े एक बदमाश ने चोरी की कोशिश...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है