पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की चली गई जान, गुस्साए लोगों ने दो घंटे स्टेट हाइवे किया जाम, मांगों पर सहमति के बाद हटाया

मौके पर मौत हो गई

पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की चली गई जान, गुस्साए लोगों ने दो घंटे स्टेट हाइवे किया जाम, मांगों पर सहमति के बाद हटाया

सीएचसी सुल्तानपुर के सामने लगे विद्युत पोल में अचानक करंट आने से चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।

सुल्तानपुर। सीएचसी सुल्तानपुर के सामने लगे विद्युत पोल में अचानक करंट आने से चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इधर युवक की मौत के बाद विद्युत निगम कर्मचारियों पर लापरवाही और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने कोटा-श्योपुर सड़क मार्ग अवरुद्धरकर दिया। 

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी युवक भोजराज 18 पुत्र मांगीलाल गुर्जर अपनी दुकान पर झाड़ू लगा रहा था। उसी समय पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसे ही लोगों को पता चला मौके पर भीड़ जुट गई और बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे 70 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी सत्यनारायण मालव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों से समझाइश की। इधर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने मौके पर पहुंचकर कर लोगों के साथ स्टेट हाइवे 70 पर प्रदर्शन शुरू कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।  इधर मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक महावर, पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी, बिजली विभाग के एईएन रितेश कुमार ने लोगों से समझाइश की। अधिकारियों ने आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और बिजली बोर्ड की ओर से नियमानुसार 5 लाख रुपए देने तथा साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका में ठेका पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में सहमति बनी और जाम को हटाया। 

बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा एक गरीब युवक को अपनी मौत से चुकाना पड़ा। बिजली निगम की लापरवाही नहीं होती तो अर्थिंग वायर में करंट नहीं आता।  ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे से बिजली विभाग को सुचारू रूप से कार्य करना चाहिए। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और गरीब जनता की इस तरह मौत ना हो।

-चेतन पटेल, पीपल्दा विधायक 

Read More सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल