झुंझुनूं : गोठड़ा थाने के खिरोड़ गांव का मामला, गैंगवार में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों की मौत 

दो किलोमीटर दूर तक चली फायरिंग

झुंझुनूं : गोठड़ा थाने के खिरोड़ गांव का मामला, गैंगवार में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों की मौत 

झुंझुनूं के गोठड़ा थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में शुक्रवार सुबह गैंगवार में दो बदमाशों की मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू की गोली लगने से मौत हुई, जबकि घायल सुनील सुंडा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस जांच जारी है।

झुंझुनूं/नवलगढ़। जिले के गोठड़ा थानान्तर्गत ग्राम खिरोड़ में शुक्रवार सुबह हुई गैंगवार में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बदमाशों की मौत हो गई, वहीं भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोठड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर कटेवा और हरविंद्र और सुनील सुंडा कैमरी की ढाणी स्थित अपने मकान पर थे।  इस दौरान मकान के सामने एक स्विफ्ट कार रुकी। कार में रानोली थाने का पलसाना निवासी हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ  रविकांत उर्फ  गोलू स्वामी अपने तीन साथियों के साथ कार से बाहर निकला और हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा पर फायरिंग कर दी। रविंद्र नीचे झुकने से बच गया। फायरिंग के बाद कृष्णकांत और उसके साथी मौके से कार से भागने लगे, तभी सुनिल सुंडा ने कृष्णकांत की गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ लिया, इस दौरान  कृष्णकांत और उसके साथियों ने सुनिल पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया और कृष्णकांत उसके साथी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गाड़ी से मुख्य रास्ते की बजाय हड़बड़ाहट में कच्चे रास्ते पर चले गए। आगे कृष्णकांत और उसके साथियों को भागने का रास्ता नहीं मिला तो गाड़ी छोड़ पैदल भागने लगे। 3 किमी दूर तुर्काणी जोहड़ी के पास रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने कृष्णकांत को घेर कर फायरिंग कर दी। मौके पर कृष्णकांत की लाश मिली है।

हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा भी फरार :

घटना के बाद से हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा भी फरार है। दो बदमाश पिंटू और राजेंद्र हटवास को भागते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर दी जिससे वे घायल हो गये व उन्हें इलाज के लिए सीकर लाया गया है। वहीं घायल सुनिल सुंडा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

किसी की किससे दुश्मनी, साफ नहीं :

Read More चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

मामले में अभी साफ  नहीं हो पाया है कि रविंद्र कटेवा की दुश्मनी कृष्णकांत से थी या कृष्णकांत रविंद्र कटेवा को मारने के लिए सुपारी लेकर पहुंचा था। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने उन्हें राउंडअप कर लिया है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र