तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया

बजाज नगर थाना क्षेत्र, टोंक रोड पर गोपालपुरा बाइपास के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर। हादसे में पीछे सवार युवती की मौत हो, चालक अंकित घायल। युवती नागालैंड की निवासी थी।

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में टोंक रोड पर गोपालपुरा बाइपास के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवती की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर रात टोंक रोड पर गोपालपुरा बाइपास के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार चालक और पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक बामनवास निवासी अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि मृत युवती नागालैंड की रहने वाली थी। फिलहाल उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। शव को शिनाख्त के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत लापरवाही पर कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ऑपरेशन के दौरान ढिलाई बरतने के लगे थे आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ