ट्रैक्टर से गाय का शव घसीटने का वीडियो वायरल : घाटोली पंचायत में दूसरी घटना, गोशाला को नोटिस तैयारी

बीते 12 दिनों में जिले में यह इस तरह की दूसरी घटना

ट्रैक्टर से गाय का शव घसीटने का वीडियो वायरल : घाटोली पंचायत में दूसरी घटना, गोशाला को नोटिस तैयारी

कोटा जिले में गाय के शव के अमानवीय निस्तारण का एक और मामला सामने आया। रामगंजमंडी क्षेत्र की घाटोली पंचायत में गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। घटना 27 जनवरी की बताई जा रही।

रामगंजमंडी। कोटा जिले में गाय के शव के अमानवीय निस्तारण का एक और मामला सामने आया है। रामगंजमंडी क्षेत्र की घाटोली पंचायत में गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित गोशाला के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बीते 12 दिनों में जिले में यह इस तरह की दूसरी घटना है।

इससे पहले खेरारुद्धा पंचायत क्षेत्र में भी गाय के शव को घसीटने का मामला सामने आ चुका है, जिस पर प्रशासन ने नाराजगी जताई थी। वहीं, निर्मला गोशाला के महाराज रामकुमारदास ने अपना पक्ष रखते बताया कि गोशाला में लगभग 220 गाय हैं। बारिश के बाद शाम के समय गोशाला के बाहर एक गाय मृत अवस्था में पड़ी मिली। पंचायत को सूचना देने के लिए व्यक्ति भेजा गया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। गली संकरी होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं आ सकी, इसलिए मजबूरी में ट्रैक्टर से शव बाहर ले जाया गया और बाद में जेसीबी से गांव के बाहर दफनाया गया। 

इनका कहना है
मेघवाल बस्ती स्थित निर्मला गोशाला में एक गाय की मृत्यु हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना पंचायत को नहीं दी गई। पंचायत स्तर पर मृत पशुओं के निस्तारण के लिए कर्मचारी नियुक्त है, बावजूद गोशाला संचालक ने निजी स्तर पर शव उठवाया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए गोशाला के जिम्मेदार व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा।
-बाली शेखावत, सचिव,
 घाटोली पंचायत  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह