500-500 के 6 जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

500-500 के 6 जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस और डीएसटी टीम ने सोमवार को 500-500 रुपए के 6 जाली नोट बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस टीम पूरी तरह एक्शन में आ गई है।

मेड़तासिटी। पुलिस और डीएसटी टीम ने सोमवार को 500-500 रुपए के 6 जाली नोट बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस टीम पूरी तरह एक्शन में आ गई है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन एवं और एएसपी सुमित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद राठौड़ के सुपरविजन में मेड़ता थानाधिकारी सीआई प्रमोद कुमार शर्मा के साथ ही डीएसटी टीम के प्रभारी विजय सिंह, संजय कुमार, अकरम खान, प्रकाश, हरेंद्र, कमल किशोर बंवरला, कालूराम, रामाकिशन, बलदेवराम सहित टीम ने गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर जाली मुद्रा रखने वाले हाफिज शाह दरगाह मेड़ता सिटी निवासी असलम उर्फ सुमो (18) पुत्र मेहबूब अली छींपा तथा बड़ाबास जैतारण हॉल जोधपुर चौकी मेड़ता सिटी निवासी अशरफ (18)पुत्र फिरोज बेग सिपाही को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपए के 6 नकली नोट बरामद किए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद