सीमा सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त, दो संदिग्ध हिरासत में 

मालदा सीमा पर बड़ी कार्रवाई

सीमा सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त, दो संदिग्ध हिरासत में 

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बीएसएफ और पुलिस ने अलग-अलग छापेमारियों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर और 20,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की। एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हुआ, जबकि एक आरोपी फरार है।

कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल  समेत सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की सीमा से अलग-अलग छापों में 10 करोड़ रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर और 20,000 रुपए से अधिक की भारतीय नकली मुद्रा जब्त की तथा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। बीएसएफ जवानों ने गश्त के दौरान महादीपुर इंटरनेशनल लैंड पोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रजवान को 20,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा। 

रजवान चपाइनवाबगंज जिले के मोनाक्षा के खारियाल गांव का रहने वाला है। वह वैध पासपोर्ट और वीजा पर भारत आया था। बीएसएफ ने उसे इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है1 पूछताछ में विदेशी ने दावा किया कि उसे सोनमस्जिद पनामा पोर्ट पर बांग्लादेशी टका को भारतीय रुपये में बदलते समय अनजाने में नकली मुद्रा मिल गई थी। एक अलग अभियान में कालियाचक पुलिस ने मोजमपुर में सीमावर्ती इलाके में छापे और तलाशी के दौरान 4.400 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। यह प्रतिबंधित सामान चार पॉलीपैकेट में पैक था और एक आरोपी सुखचंद शेख के घर के पास मिला। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत