नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मोदी सरकार के 9 साल होने पर महा जनसंपर्क अभियान में अलग से की सभा

नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान के प्रगति का आलेख उन्नत करने वाली 3,775 करोड़ रुपए की लागत की और 219 किमी कुल लंबाई की 4 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज लोकार्पण हुआ है।

प्रतापगढ़। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने यहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बनाई गई 56 सौ करोड़ की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं इसके बाद मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग से सभा भी की।

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लोकार्पण समारोह में कहा कि परियोजनाओं से प्रदेश के बुनियादी संरचना के विकास को और तेजी आएगी। आज प्रतापगढ़ में 5,625 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं राजस्थान को मिली है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। वहीं कार्यक्रम में राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भरोसी लाल जाटव, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वह चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, सांसद कनक मल कटारा मनोज राजोरिया दीया कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान के प्रगति का आलेख उन्नत करने वाली 3,775 करोड़ रुपए की लागत की और 219 किमी कुल लंबाई की 4 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज लोकार्पण हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर किशनगढ़ से गुलबापुरा सेक्शन इस 6-लेन परियोजना से अजमेर तथा भीलवाड़ा जिलों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में गति मिलेगी। गुलाबपुरा से चित्तौडगढ़ सेक्शन के 6-लेन बनने से भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़ इन जिलों की उदयपुर, जयपुर और कोटा क्षेत्रों की आपसी कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। फतेहनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 162ए पर 4-लेन आरओबी के निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सीआरआईएफ के तहत मंडरायल में चंबल नदि पर हाई लेवल ब्रीज के निर्माण का आज लोकार्पण हुआ है। इस पुल के बनने से राजस्थान में मंडरायल, करौली तथा मध्य प्रदेश में सबलगढ़ के बीच सदाबहार कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

इसके साथ ही 1850 करोड़ रुपए की लागत वाली और 221 किमी कुल लंबाई की 7 परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं से सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल नाथद्वारा से उदयपुर हवाई अड्डे के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रतापगढ़ बाईपास के निर्माण से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। रास से ब्यावरा तक के मार्ग के बनने से भीलवाड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। सांगवाड़ा एवं गढ़ी में बाईपास के निर्माण से डूंगरपुर-बांसवाड़ा की दूरी 10 किमी कम हो जाएगी। ब्यावर-गोमती मार्ग में टोडगढ़ वाईल्ड लाइफ सेंचुरी में 13 एनिमल अंडरपास का निर्माण होगा, जिससे वाहनों के कारण वन्य जीवों को समस्या नही होगी।

राजस्थान में सीआरएफ के तहत 2250 करोड़ की लागत से 74 परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा इस कार्यक्रम के दौरान की गई। इन परियोजनाओं का काम जल्द ही शुरु होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से राजस्थान को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए हम कटिबद्ध है।

Read More रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल