घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड

जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा देखने को मिला।

घण्टों तक मृत शावक के पास दीवार पर बैठी रही मादा लेपर्ड

जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही।

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड पर मां की ममता का अद्भूत नजारा उस वक्त देखने को मिला। जब रणथम्भौर रोड स्थित नाहरगढ़ होटल के पास सड़क को पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई। जिसके बाद मादा लेपर्ड रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर बैठकर अपने शावक को घंटो तक निहारती रही। रणथम्भौर रोड पर विगत देर रात नाहरगढ़ होटल के पास सड़क पार करते समय एक लेपर्ड शावक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मादा लेपर्ड अपने शावक को वन विभाग की सुरक्षा दीवार के पास ले गई। जहां शावक को जमीन पर रखकर सुरक्षा दीवार पर बैठ गई और मृत शावक को घंटो तक निहारती रही। मादा लेपर्ड करीब दो घंटे तक सुरक्षा दीवार पर बैठी रही। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मादा लेपर्ड अपने शावक की मौत के गम में काफी देर तक दीवार पर बैठी रही।

और बीच बीच में मादा लेपर्ड ने दहाड़ भी लगाई। इसके बाद एक बार मादा लेपर्ड दीवार से नीचे उतरकर मृत शावक के पास गई और उसे काफी देर तक सूंघा। मानो व अपने शावक को जगाने की कोशिश कर रही हो। इसके बाद वह फिर से सुरक्षा दीवार पर आकर बैठ गई और काफी देर तक मादा लेपर्ड दीवार पर बैठी रही, मादा लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ