बाघ ने फिर किया दो लोगों पर हमला : कृषि पर्यवेक्षक का पैर नोंचा, होमगार्ड के मुंह पर मारा पंजा

लोगों ने सूचना वन विभाग को दी

बाघ ने फिर किया दो लोगों पर हमला : कृषि पर्यवेक्षक का पैर नोंचा, होमगार्ड के मुंह पर मारा पंजा

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक ओर वन कर्मचारी टाइगर मॉनिटरिंग में लापरवाही बरत रहे हैं।

खंडार। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जहां एक ओर वन कर्मचारी टाइगर मॉनिटरिंग में लापरवाही बरत रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पेरीफेरी वाले इलाकों के लोग भी गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं। जिसके चलते एक बार फिर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज में एक और हादसा सामने आया। यहां टाइगर के हमले में दो लोग घायल हो गए। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी निवासी सवाई माधोपुर शहर ने बताया कि वह दूमोदा गांव में तारबंदी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान फलौदी रेंज के कैलाशपुरी तालाब के पास भीड़ लगी थी। जिसे देखकर वह एनीकट के पास रुक गया। तभी अचानक टाइगर आया और उनके पैर पर नोंच लिया। इस दौरान होम गार्ड बाबूलाल उसे बचाने के लिए आया। जिस पर एग्रेसिव होकर टाइगर ने होमगार्ड पर भी हमला कर दिया। टाइगर ने होमगार्ड के मुंह पर पंजा मारा, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बाबूलाल का उपचार जारी है। वहीं दूसरे घायल सीताराम सैनी का उपचार अपैक्स रणथम्भौर सेविका में चल रहा है। 

वन अधिकारी का कहना है : 

एसीएफ योगेश कुमार के अनुसार फिलहाल किस टाइगर ने हमला किया है, यह पता नहीं लग सका है। हालांकि इस इलाके में बाघिन टी-8 और बाघिन टी-108 का मूवमेंट रहता है। ऐसे में संभावना है कि दोनों में से किसी एक ने एग्रेसिव होकर हमला किया है। कैलाशपुरी एनीकट पर पिछले कई माह से टाइगर मूवमेंट है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ