नाथद्वारा में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त : 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका, नाकाबंदी में भाग रहा था संदिग्ध

एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर नाकेबंदी की

नाथद्वारा में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त : 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका, नाकाबंदी में भाग रहा था संदिग्ध
कुछ दूरी पर पीछा कर वाहन को रोका गया। तलाशी में पिकअप के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

नाथद्वारा। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारी मात्रा में विस्फोटक से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। बताया गया है कि पिकअप में इतनी अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री भरी थी कि यदि यह एक बार में ब्लास्ट हो जाती, तो करीब 10 किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हो सकता था। सूत्रों के अनुसार यह विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर लाया जा रहा था। एमबी एक्ट के तहत जिलेभर में एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान आमेट रोड पर पुलिस नाकेबंदी को देखते ही एक पिकअप संदिग्ध रूप से भागने लगी, जिससे पुलिस को शक हुआ। कुछ दूरी पर पीछा कर वाहन को रोका गया। तलाशी में पिकअप के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विस्फोटक की क्वांटिटी बेहद अधिक है और उसके इस्तेमाल व गंतव्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि नाथद्वारा क्षेत्र में फेल्सपार की माइनिंग होती है और उच्च न्यायालय द्वारा ब्लास्टिंग पर प्रतिबंध होने के बावजूद चोरी-छिपे विस्फोटक के उपयोग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोटक कहां से लाया गया, किसे डिलीवर होना था और इसका उद्देश्य क्या था। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सिंहाड़ थाने पर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी विस्फोटक के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान 2 लावारिस बैगों से 38.630 किलो अवैध डोडा चूरा...
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में