जयपुर एयरपोर्ट से दुबई फ्लाइट के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव : यात्रियों को सलाह- यात्रा से पहले टिकट विवरण और अपडेटेड शेड्यूल की कर लें जांच

नई व्यवस्था के तहत नए नंबर पर शिफ्ट

जयपुर एयरपोर्ट से दुबई फ्लाइट के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव : यात्रियों को सलाह- यात्रा से पहले टिकट विवरण और अपडेटेड शेड्यूल की कर लें जांच

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई फ्लाइट के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। एयरलाइन ने फ्लाइट संख्या के साथ-साथ उड़ान के समय में भी परिवर्तन किया है। अब तक यह फ्लाइट पुराने नंबर के साथ रात 1:10 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे नए नंबर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार से एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई फ्लाइट के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। एयरलाइन ने फ्लाइट संख्या के साथ-साथ उड़ान के समय में भी परिवर्तन किया है। अब तक यह फ्लाइट पुराने नंबर के साथ रात 1:10 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे नए नंबर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

बदलाव के बाद यह फ्लाइट सुबह 8:20 बजे जयपुर से दुबई के लिए उड़ान भरेगी। एयरलाइन का कहना है कि यह संशोधन यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नए समय के लागू होने के बाद सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी, जबकि रात की उड़ान को समाप्त कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने टिकट विवरण और अपडेटेड शेड्यूल की जांच अवश्य कर लें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित