ये चुनाव राजस्थान की अस्मिता का चुनाव है: जेपी नड्डा

ये चुनाव राजस्थान की अस्मिता का चुनाव है: जेपी नड्डा

नड्डा ने कहा कि मोदी जी के राज में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर मिला। लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज मिला ताकि कोई भूखा न सोये।

फतेहपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीकर के फतेहपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का या पार्टी का नहीं है। यह चुनाव राजस्थान के विकास का है। राजस्थान की अस्मिता का है।

नड्डा ने कहा कि मोदी जी के राज में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर मिला। लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज मिला ताकि कोई भूखा न सोये। आज भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि सीकर में नया रेलवे स्टेशन बन रहा है। दो साल बाद आप यहां आओगे तो पता ही नहीं चलेगा कि ये रेलवे स्टेशन है या एयरपोर्ट है। बीजेपी ने यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया। 9 साल पहले यहां 14 ट्रेने आती थी। आज नैरो गेज से डबल गेज हो गया है।

बीजेपी के चुनावी वादों को गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि किसान सम्मान निधि में अभी 6 हजार रुपये मिलते हैं आगे 12 हजार रुपये मिलेंगे। गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करेंगे। बीजेपी लाड़ो प्रोत्साहन योजना लेकर आएगी। लड़की पैदा होते ही 2 लाख का बॉन्ड देंगे। गरीब बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा देंगे। ढाई लाख नौकरियां देंगे। गरीब कल्याण योजना के तहत अगले 5 साल तक के लिए राशन देंगे।

नड्डा ने कहा कि जिन लोगों ने जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, पेपर लीक और मिड डे मिल में घोटाला किया उनकी एसआईटी जांच की जाएगी और उन्हें जेल में भेजा जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, प्लेयर ऑफ द मैच रहे जोफ्रा आर्चर
Rajasthan Royals ने Mumbai Indians को आईपीएल-2026 के 69वें मुकाबले में 30 रन से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई। जोफ्रा...
मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी