नीमकाथाना जिला निरस्त करने का विरोध जारी, बिना समीक्षा और जनता की राय लिए बिना लिया निर्णय जन विरोधी : सुरेश मोदी

एकमात्र मांग है कि नीमकाथाना जिले को पुन: स्थापित किया जाए

नीमकाथाना जिला निरस्त करने का विरोध जारी, बिना समीक्षा और जनता की राय लिए बिना लिया निर्णय जन विरोधी : सुरेश मोदी

विधायक सुरेश मोदी भी आंदोलन में शामिल होकर धरने पर बैठे लोगों को माला पहनाकर उउत्साह बढ़ाया।  

पाटन। नीमकाथाना जिला बनाने की मांग को लेकर विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। मोठूका मे क्रमिक भूख हड़ताल में स्थानीय नागरिकों ने अपने विरोध को प्रदर्शन के रूप में व्यक्त किया। इस भूख हड़ताल में प्रमुख रूप से ज्वाला प्रसाद, लालसिंह राठौड़, दुर्गाप्रसाद मीणा, रोहिताश जांगिड़, बिल्लू यादव, डालूराम मीणा, महेश कुमार गुप्ता, हनुमान सिंह राजपूत, रामौतार सिंह, रामनिवास यादव, सवाई सिंह राजपूत, विजय सिंह, दोला खान, बनवारी लाल मीणा, धनराज गुप्ता, रामकरण वर्मा, अहमद खान, छगन, हजारी लाल जांगिड़, विजय सिंह, सतपाल, रफीक खान, मगन सिंह राजपूत, हवासिंह मेघवाल, योगेश, सुभाष स्वामी, रिंकु गोयल, हजारीलाल जांगिड़ सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं और नागरिकों ने भाग लिया। 

विधायक सुरेश मोदी भी आंदोलन में शामिल होकर धरने पर बैठे लोगों को माला पहनाकर उउत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक मोदी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते कहा कि नीमकाथाना जिले को लेकर भाजपा सरकार ने नकारात्मक रवैया अपनाया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पुनर्विचार कमेटी की ओर से बिना किसी समीक्षा या जनता की राय के यह निर्णय लिया गया, जो जनहित के खिलाफ है। विधायक ने कहा कि इस निर्णय से आम जनता में गहरा आक्रोश है और चारों ओर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस दौरान जनता ने विश्वास दिलाया कि उनकी एकमात्र मांग है कि नीमकाथाना जिले को पुन: स्थापित किया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
राजस्थान में एंटी साइक्लोन सिस्टम के कारण गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बाड़मेर में पारा 39.8...
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के ईंधन टैंक पर ड्रोन हमला, सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर
केरल में चुनावी माहौल के बीच राहुल गांधी ने की गरीबों के लिए मुफ़्त सरकारी सुविधाओं की मांग, अपनी सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख